Priyanka Gandhi- कांग्रेस पार्टी के लिए Lucky Charm साबित हुई प्रियंका गांधी
कांग्रेस के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी के लिए लकी साबित हुई हैं। जानिए कैसे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत ने पार्टी की मानो तकदीर ही बदल दी। कांग्रेस की 135 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस की विपक्षी पार्टियों के बीच पोजिशन काफी मजबूत बन चुकी है। हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक लगातार दूसरा राज्य है जहां पर पार्टी ने भाजपा की सरकार को सत्ता से बेदखल करके जीत हासिल कर सत्ता पर मजबूत कब्जा जमाया है। सच कहें तो कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी पार्टी के लिए लकी साबित हुई। आइए जानते हैं कैसे?
हिमाचल प्रदेश चुनाव में कमान संभाली, पार्टी ने जीत हासिल की
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी और सोनिया गांधी जहां नजर ही नहीं आए थे, वहीं प्रियंका गांधी ने पूरे चुनाव प्रचार की कमान अपने कंधों पर संभाल रखी थी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश के वोटरों खासकर महिला वोटरों के बीच जाकर प्रचार किया था। जिसका नजीता था कि कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में सफल हुई और बहुमत की सरकार हिमाचल में बनाई ।
कर्नाटक में किया प्रचार, मिली ऐतिहासिक जीत
वहीं बात अगर कर्नाटक की करें तो कर्नाटक में भी चुनाव प्रचार के अंतिम दो चरण में प्रियंका गांधी ने जमकर प्रचार किया। कर्नाटक जहां महिला वोटरों का प्रतिशत लगभग आधा है, उन महिला वोटरों के बीच प्रियंका गांधी गई और उनके बीच कांग्रेस की फ्री योजना का जमकर प्रचार किया। यहां तक की कई मौकों पर दलित समेत अन्य वर्ग की महिलाओं को भीड़ में जाकर अपने साथ मंच पर लाकर अपने बराबर में खड़ा किया। जिसका नजीता सामने है, कांग्रेस पार्टी को महिलाओं ने भर-भर कर वोट दिए। कर्नाटक में महिलाओं को कांग्रेस की मुफ्त स्कीमों ने भी खूब लुभाया।
प्रियंका गांधी चार राज्यों के लिए शुरू किया चुनावी अभियान
ये ही कारण है कि अब कांग्रेस अपने लकी चार्म प्रियंका गांधी को इस साल के अंत में होने वाले चुनावों में प्रियंका गांधी को अहम जिम्मेदार दी है। प्रियंका गांधी ने आगामी चुनावों को लेकर अभियान शुरू कर दिया है। तेलंगाना और मध्य प्रदेश में खासतौर पर प्रियंका गांधी का फोकस रहेगा। प्रियंका गांधी तेलंगाना में एक रेली कर चुकी है और जल्द ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में रैली करने वाली हैंं।
महिलाओं के लिए फ्री स्कीम का कर सकती हैं जल्द ऐलान
कर्नाटक में कांग्रेस ने जो पांच गारंटियों की चुनावी घोषणा की, उसे कांग्रेस अन्य चुनावी राज्यों में लागू कर सकती है। वहींं प्रियंका गांधी जिनका फोकस चुनावी राज्यों की महिला वोटरों पर रहेगा, इसलिए प्रियंका गांधी जल्द महिलाओं के लिए जो फ्री गारंटी योजना है उसक ऐलान कर सकती है। याद रहे कर्नाटक में गृहलक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर घर की महिला मुखिया को सहायता धनराशि दी जा रही है। इसके अलावा सरकारी बसों मे महिलाओं की यात्रा को तत्काल लागू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications