वैक्सीन निर्माता पहले भारत की वैक्सीन जरूरतों को दें प्राथमिकता- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा है कि वैक्सीन निर्माता को भारत की वैक्सीन की जरूरतों को प्राथमिकता देने और विश्व के उन देशों के साथ इसका संतुलन बनाने के लिए कहा गया है जो भारत से वैक्सीन खरीद रहे हैं।

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कहा है कि वैक्सीन निर्माता को भारत की वैक्सीन की जरूरतों को प्राथमिकता देने और विश्व के उन देशों के साथ इसका संतुलन बनाने के लिए कहा गया है जो भारत से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की खरीद कर रहे हैं।

Serum Institute of India

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत की विशाल आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया है और इसके साथ ही शेष विश्व की जरूरतों को भी संतुलित किया गया है।' पूनावाला ने वैक्सीन की आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे देशों और सरकारों से थोड़ा धैर्य रखने को भी कहा है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 14,264 नए Covid-19 केस, 90 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    एक ट्वीट के जरिये पूनावाला ने कहा, 'प्रिय देशों और सरकारों, जैसा कि आप कोविशील्ड की आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, मैं विनम्रतापूर्वक आपसे अनुरोध करता हूं कि आप धैर्य रखें, भारत की बड़ी जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को निर्देशित किया गया है और इसके साथ शेष विश्व की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संतुलन बनाने की कोशिश की जा रही है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं।' बता दें कि भारत ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के लिए कोविड-19 टीकों की 2 लाख खुराक देने की घोषणा की। आपको बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ने ब्राजील, मैक्सिको और कनाडा को टीके की आपूर्ती की है। इसके साथ-साथ वह भारत में भी वैक्सीन की सप्लाई कर रहा है।

    यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों का दावा, भारत में कोरोना के 5000 से ज्यादा नए स्ट्रेन, पहले से ज्यादा संक्रामक, यहां अधिक खतरा

    इसी बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री को कोविड-19 के टीकों की कनाडा की जरूरतों के बारे में अवगत कराया है। पीएम मोदी ने ट्रूडो को आश्वासन दिया कि कनाडा को जल्द से जल्द खुराक की आपूर्ति की जाएगी।

    वहीं अदार पूनावाला ने एक ट्वीट के जरिए कनाडाई पीएम ट्रूडो से कहा है कि, हम कनाडा से विनियामक अनुमोदन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया एक महीने से भी कम समय में कनाडा को कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+