24 पैसे टूटकर 72.69 का हुआ एक डॉलर, सेंसेक्स 522 अंक लुढ़का
मुंबई। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड ऑलटाइम लो पर पहुंच गया था और 72.45 पर जाकर बंद हुआ था। एक समय रुपया 76.67 तक जा पहुंचा था। वहीं, मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 72.69 पर जा पहुंचा है। सोमवार को रुपया 72 पैसे टूटकर 72.45 बंद हुआ था। वहीं शेयर बाजार में सेंसेक्स के शेयरों में भी शुरूआती सुधार देखने को मिला लेकिन बाद में इसमें भारी गिरावट देखी गयी।
ये भी पढ़ें: डीजल की कीमतें अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंची, पेट्रोल की कीमतों में इजाफा जारी

सेंसेक्स दोपहर तक 522 अंकों की भारी गिरावट के साथ 37,400.06 पर पहुंच गया है। जबकि रुपया भी 24 पैसे गिरकर 72.69 पर पहुंच गया है। रुपया सुबह एक बार 13 पैसे मजबूत हुआ था लेकिन फिर से फिसलकर 72.50 के पार जा पहुंचा है।
सेंसेक्स मंगलवार को 76.74 की बढ़त के साथ 37,998.91 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 20.80 अंकों के सुधार के साथ 11,458.90 पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को सेंसेक्स 467.65 अंकों की भारी गिरावट के साथ 37,922.17 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 151 अंक गिरकर 11,438.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
अगर रुपये में गिरावट का दौर जारी रहता है तो फिर विदेशी निवेशक भी शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे जिन लोगों ने बड़ी कंपनियों में अपना पैसा लगा रखा है, उनको नुकसान होगा। क्योंकि डॉलर खींचने के बाद कंपनियों के शेयर का दाम गिर जाएगा।
ये भी पढ़ेंं:2019 में बड़ी जीत की तैयारी में भाजपा, वडोदरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications