2019 में बड़ी जीत की तैयारी में भाजपा, वडोदरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं पीएम मोदी

Recommended Video

    PM Modi Loksabha Election 2019 में Gujarat की इस सीट से लड़ सकते है चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तानाबाना बुना जाने लगा है। सभी दलों की तरह सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी भी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन में जुटी है। बीजेपी ने हाल ही में 4 राज्यों में होने वाले चुनाव और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी जहां पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। इसी बीच पीएम मोदी के चुनाव लड़ने से जुड़ी एक खबर भी आ रही है।

    वडोदरा सीट को लेकर सरगर्मियां तेज

    वडोदरा सीट को लेकर सरगर्मियां तेज

    सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी वडोदरा की सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। साल 2014 में भी उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत हासिल की थी। पीएम मोदी ने वाराणसी से सांसद बने रहने का फैसला करते हुए वडोदरा की सीट छोड़ दी थी जहां से बाद में बीजेपी के उम्मीदवार धनंजय भट्ट ने चुनाव जीता था।

    बीजेपी को बड़ी जीत की उम्मीद

    बीजेपी को बड़ी जीत की उम्मीद

    पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा आलाकमान ने गुजरात की वडोदरा लोकसभा सीट सुरक्षित रखी है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। एक बीजेपी नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वडोदरा से पीएम मोदी का भावनात्मक लगाव है और वो 2019 में यहां से बड़ी जीत हासिल करेंगे। बीजेपी नेता ने ये भी कहा इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए लामबंदी का भी सहारा कुछ नेता ले रहे हैं।

    वडोदरा की सीट को सुरक्षित रखा गया!

    वडोदरा की सीट को सुरक्षित रखा गया!

    टिकट पाने की होड़ बीजेपी के स्थानीय नेताओं में लगी है और वो अपने-अपने तरीके से इस सीट पर दावेदारी पुख्ता करने की कोशिश में हैं। सूत्रों के अनुसार, उन नेताओं को बता दिया गया है कि वडोदरा की सीट को सुरक्षित रखा गया है और इसी कारण ये चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पीएम मोदी एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को राजस्थान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ाया, बढ़ेगी सैलरी

    ये भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया और राहुल गांधी को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+