डीजल की कीमतें अबतक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंची, पेट्रोल की कीमतों में इजाफा जारी

नई दिल्ली। देश भर में लगातार चौथे दिन डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। बुधवार को देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 13 पैसे का इजाफा और डीजल की कीमत में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ सकती है। डीजल की बढ़ी कीमतों का सीधा असर खाद्य और कृषि उत्पादों पर देखने को मिलेगा। पहली बार पेट्रोल इतना महंगा हो गया है कि रिटेल कीमत में टैक्स की लागत बेस प्राइस से ज़्यादा हो गई है।

Diesel

बुधवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 78.18 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 81.11 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में 80.59 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में मुंबई में 85.59 रुपये प्रति लीटर रहीं। वहीं, डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी जारी है। बुधवार को डीजल मुंबई में 74.05 प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। दिल्ली में डीजल की कीमत 69.75 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 72.60 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 73.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

सरकारी तेल कंपनियां पिछले साल मध्य जून में हर माह 1 और 16 तारीख को तेल कीमतों की समीक्षा करने की प्रणाली को बंद कर दिया और प्रति दिन तेल कीमत तय करने की शुरुआत की। तब से राज्य संचालित तेल विपणन कंपनियां इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से ईंधन की कीमतों में संशोधन कर रहे हैं।

2014 में पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 9.48 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर था। लेकिन इस साल में मई, पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क 19.48 रुपये और डीजल पर 15.33 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया। मुंबई में पेट्रोल पर सबसे अधिक 39.12 फीसदी वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) लगता है, जबकि तेलंगाना में डीजल पर सबसे अधिक 26 फीसदी वैट लगता है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल पर 27 फीसदी और डीजल पर 17.24 फीसदी का वैट लगाता है। पेट्रोल पर कुल 45-50 फीसदी और डीजल पर 35-40 फीसदी टैक्स लगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+