Seema Haider Pregnancy: 'बाकी का हिसाब खुदा करेगा', 5वीं बार प्रेग्नेंट सीमा हैदर पर पहले पति ने निकाली भड़ास
Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तानी से आकर यूपी के सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर पांचवी बार मां बनने जा रही है। हाल ही में सीमा हैदार (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) ने गुड न्यूज शेयर की है, जिसके बाद अब पाकिस्तान में रहने वाले सीमा के पहले पति गुलाम हैदर (Ghulam Haider) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। गुलाम हैदर ने एक वीडियो के जरिए सीमा हैदर (Seema Haider Pregnancy) पर जमकर भड़ास निकाली।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाली सचिन मीणा के प्यार में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए सचिन को दिल देने वाली सीमा प्रेग्नेंट हैं, जिसकी खुलासा उन्होंने अपनी एक वीडियो के जरिए साझा किया।

Seema Haider ने शेयर की गुड न्यूज
वायरल हुए वीडियो में सीमा हैदर अपने बेबी बंप को दिखाती हुई नजर आईं। वीडियो की शुरुआत में हैदर काफी परेशान नजर आती हैं। वो कहतीं है कि उनको चक्कर आ रहे हैं और जी मचल रही है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह प्रेगनेंसी टेस्ट लेती हैं, जिससे उनकी प्रेगनेंसी कंफर्म होती है। वीडियो में सचिन मीणा भी यह बात सुनकर काफी खुश नजर आते हैं।
पति गुलाम हैदर बिफरा, जमकर निकाली भड़ास
अब सीमा हैदर के गर्भवती होने की खबर उनके पाकिस्तान में बैठे पहले पति गुलाम हैदर जा पहुंची है, जिसके बाद एक वीडियो के जरिए गुलाम हैदर ने सीम और सचिन पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही दावा करते हुए कहा कि वो अपने चार बच्चों की लड़ाई लड़ता रहेगा।
ये भी पढ़ें: Seema Haider: 'हलाला भी मुझे सचिन से जुदा नहीं कर सकता', जानिए सीमा हैदर ने गुस्से में किससे कही ये बात?
'बाकी का हिसाब खुदा करेगा', अपने बच्चों के लिए लड़ूंगा लडा़ई
पाकिस्तान में रहने वाले गुलाम हैदर ने एक वीडियो में फिर से अपने चारों बच्चों को वापस भेजने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मेरे चारों बच्चें 10 साल से भी छोटे हैं, उन्हें वापस अपने पिता के पास भेज दें। उन्होंने अपने बच्चों के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी से गुहार लगाई। साथ ही उसने कहा कि बाकी का हिसाब खुदा करेगा।
गुलाम हैदर ने कहा कि सीमा को लेकर कहा कि मैं ये बात कह सकता हूं कि ऐसे लोगों का अंत बहुत बुरा होगा। उसने शर्म लिहाज किनारे कर दिया है। जो भी वो कर रही है, वो कोई भी शर्म वाली औरत नहीं कर सकती। साथ ही गुलाम ने कहा कि उसको मजबूर बाप की बद्दुआ जरूर लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications