Seema Haider: सात महीने के बेबी बंप के साथ सीमा हैदर का वीडियो वायरल, बच्चा हिन्दुस्तानी होगा या पाकिस्तानी?
Seema Haider Pregnancy News: प्यार की खातिर सरहद लांघ कर अवैध रूप से भारत आने वाली सीमा हैदर (Seema Haider) ने अपने चाहने वालों के साथ अपने जीवन की एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। अपने पति सचिन मीना के साथ एक वीडियो के जरिए उन्होंने प्रेग्नन्सी को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सीमा अपने पति सचिन को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बताती हैं। इस बात की खुशी दोनों पति-पत्नी के चेहरे पर झलक रही है। क्लिप में सीमा, सचिन को प्रेग्नेंसी टेस्ट किट देती हैं, जिसके बाद सचिन उनकी तरफ उत्सुख्ता से देखते हैं और वह हां में सिर हिलाती हैं। कपल डांस करके और गले मिलकर प्रेगनेंसी का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

सीमा हैदर ने दिखाया बेबी बंप (Seema Haider Baby Bump)
हालांकि, सीमा के प्रेगनेंसी की अफवाह कई बार उड़ चुकी है लेकिन इस बार इस जोड़े ने सबूतों के साथ खुशखबरी की पुष्टि की है। सीमा ने दर्शकों के लिए वीडियो के दौरान प्रेगनेंसी किट के जरिए अपने गर्भ की जांच की और साथ ही अपना बेबी बंप भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वो पहले ही प्रेगनेंसी टेस्ट कर चुकी हैं पर वीडियो में दोबारा टेस्ट कर रही हैं ताकि लोगों को यकीन हो कि वो झूठ नहीं बोल रहीं हैं।
ये भी पढ़ें: एक और सीमा हैदर! अब पाकिस्तान से चूरू आई 25 वर्षीय महवीश, शादीशुदा रहमान को दे बैठी दिल
पांचवी बार सीमा बनेंगी मां (Seema Haider to become mother for the 5th time)
सीमा अपने वीडियो में बताती हैं कि कई बार उनके प्रेगनेंसी की बात सामने आई है पर इस बार इस में पूरी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि उनका सातवां महिना चल रहा है। इतने दिनों तक यह बात छिपाने के पीछे का कारण उन्होंने लोगों की जलन और बुरी नजर को बताया है। सीमा और सचिन ने बताया कि दो महीने बाद उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके साथ ही सीमा पांचवी बार मां बन जाएंगी।
सीमा हैदर का बच्चा हिन्दुस्तानी या पाकिस्तानी?
सीमा हैदर की प्रेगनेंसी के बीच एक और सवाल लोगों के मन में आ रहा है। अवैध तरीके से भारत में आईं सीमा हैदर को भारत की नागरिकता नहीं मिली है और वो यहां रह रहीं है। आने वाले बच्चे की मां यानी सीमा पाकिस्तानी मूल की हैं और पिता सचिन हिन्दुस्तानी नागरिक हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि भारत में जन्म लेने की वजह से क्या वह हिन्दुस्तानी होगा या मां के पाकिस्तानी नागरिक होने की वजह से उसे आधा पाकिस्तानी माना जाएगा?
भारतीय नागरिकता कानून के अंतर्गत होने वाले बच्चे को जन्म के स्थान के आधार पर और पिता के भारतीय होने की वजह से भारतीय नागरिक माना जाना चाहिए। हालांकि, अलग-अलग केस में नागरिकता को लेकर अलग कानून हैं इसलिए इस बारे में कुछ टेक्निकल चीजें भी शामिल हैं जिस वजह से लोगों के मन में संसय बना हुआ है।
आलोचना के बीच मिल रहा प्यार!
वायरल वीडियो ने ऑनलाइन कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने जोड़े को उनके आने वाले जोड़े के लिए बधाई दी है। हालांकि, कुछ ने इस तरह से निजी खबरों को सार्वजनिक करने के लिए उनकी आलोचना की है। मिली-जुली राय के बावजूद, फुटेज में जोड़े की खुशी साफ देखी जा सकती है।
सीमा के ससुर ने की लड़के के जन्म की भविष्यवाणी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सचिन के पिता ने भी बहू सीमा के गर्भवती होने की खबर की पुष्टि की है। सीमा के ससुर और सचिन के पिता का दावा है कि उनके घर पोते का आगमान होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि वो गर्भवती महिला के हाथ देखकर बच्चे के लिंग का अनुमान लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहू सीमा का हाथ देखने के बाद उन्हें पूरा विश्वास है कि वो एक लड़के को जन्म देंगी।
प्यार के लिए सरहद लांघ कर आईं सुर्खियों में (Seema-Sachin Love Story)
सीमा का प्यार की खातिर पाकिस्तान से भारत तक का सफर काफी चर्चाओं में रहा। वह नेपाल के रास्ते अपने 4 बच्चों को लेकर भारत आईं थी। सचिन से सीमा की दोस्ती ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और सीमा सचिन के लिए अपना घर-परिवार छोड़ कर नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। जब उनकी ये प्रेम कहानी लोगों के सामने आई तो इन दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बिहार की सीमा सिंह? मुंबई में 185 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट खरीद मचाया तहलका
कई लोगों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश को लेकर चिंता जताई तो कई लोगों ने दोनों के प्यार की दाद दी। सीमा को जांच के लिए हिरासत में भी लिए गया पर फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बीच उनके पहले पति की ओर से भी केस-मुकदमे के साथ तरह-तरह की बातें कहीं गईं। इन सब के बाद भी सीमा और सचिन साथ में हैं और अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications