सीमा हैदर और सचिन की शादी की पहली सालगिरह पर गांव में मना जश्न, गुलाम हैदर के वकील बोले- जाल में फंस गई
पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ आईं सीमा हैदर को भारत आए एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल का जश्न सचिन और सीमा ने अपनी सालगिरह के तौर पर मनाया। दोनों ने बीते साल 12 मार्च 2023 को नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसको पूरे एक साल हो चुके हैं।
सालगिरह के मौके पर सचिन और सीमा बाकायदा दूल्हा और दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार हुए और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। सचिन के घर पर शादी का मंडप सजाया गया था। सालगिरह के दिन सीमा हैदर लाल सुर्ख जोड़े में थी। वहीं, सचिन मीणा काले कोट में नजर आए। इस दौरान सचिन ने सिर पर पगड़ी भी बांध रखी थी।

सालगिरह का पूरा समारोह शादी की तरह आयोजित किया गया था। रबूपुरा में दोनों की सालगिरह का स्टेज भी सजा। इस मौके पर शादी की तरह पूरी रस्में हुई। सीमा और सचिन ने स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
सीमा ने अपने पति सचिन मीणा के पैर भी छुए। घर और मोहल्ले वालों ने उन्हें आशीर्वाद और शगुन दिया। समारोह में सीमा की कानूनी लड़ाई लड़ रहे वकील एपी सिंह भी नजर आए। इस दौरान मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा।
आपको बता दें कि दो दिन पहले केंद्र सरकार ने पूरे देश में सीएए लागू कर दिया था। इसके बाद सीमा हैदर ने इसका समर्थन किया था और सरकार की खुले दिल से तारीफ की थी।
दूसरी ओर, सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को वापस लाने में मदद के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली है। गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने इस सालगिरह समारोह को अपने केस में फायदेमंद माना है।
वकील मोमिन मलिक ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, "ये हमारा फेंका हुए एक जाल था। जैसे मछली को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जाता है, वैसे ही हमने ये कानूनी फंदा फेंका था। इसमें सीमा फंस गई है। अब सीमा को 100 फीसदी जेल होगी।
सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि शादी की सालगिरह उन आरोपों का सबूत है, जो उनकी ओर से सीमा पर लगाए गए हैं। सीमा की ये खुशी एक दो दिन की है। दुनियाभर के जो लोग चाहते हैं कि बच्चे गुलाम को मिलें, उनके लिए खुशी की बात है। न्याय की जीत होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications