Seema Haider: 'हलाला भी मुझे सचिन से जुदा नहीं कर सकता', जानिए सीमा हैदर ने गुस्से में किससे कही ये बात?

Seema Haider-Sachin Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अब सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं, आए दिन उनके वीडियो चर्चा में रहते हैं। उनकी और सचिन मीणा की पबजी वाली लवस्टोरी दोनों ही देशों (भारत और पाकिस्तान) में चर्चा का विषय रहती है।

तमाम आलोचनाओं और झमेलों को झेलते हुए ये जोड़ा फिलहाल अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में खुशी-खुशी रह रहा है। सीमा हैदर भी भारत के रंग में रंग गई हैं, हिंदू बनकर वो सचिन के साथ हर त्योहार और व्रत में खुशी-खुशी शामिल होती हैं।

seema Haider-Sachin Love Story

तो वहीं दूसरी ओर उनके पहले पति गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान ले जाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। आए दिन उनके भी वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें वो धमकी देते हैं कि 'सीमा को हर हाल में मेरे बच्चों को वापस देना होगा।'

तो वहीं इसी बीच सीमा हैदर के एक नए बयान ने सोशल मीडिया पर फिर से सनसनी पैदा कर दी है। दरअसल एक इंटरव्यू में जब उनसे पाकिस्तान वापस जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'उन्हें अब कोई पाकिस्तान लेकर नहीं जा सकता है। उनकी पूरी जिंदगी अब सचिन के नाम है और वो अपनी अंतिम सांस तक उसके साथ रहेंगी, यहां तक कि हलाला करके भी वो वापस गुलाम हैदर के पास नहीं जा सकती हैं।'

'पाकिस्तान को मेरे सनातन धर्म से दिक्कत है'

उन्होंने कहा कि 'मुझे पता है कि उनकी दिक्कत क्या है, दरअसल ये केवल गुलाम हैदर की नहीं बल्कि पूरे पाकिस्तान की परेशानी है, उन्हें मेरे यहां रहने से दिक्कत नहीं है, बल्कि उन्हें प्रॉब्लम मेरे सनातन धर्म से है। अगर मैं हिंदू ना बनती तो इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला था।'

मेरी शादी खुद मेरे भाई वकील एपीसिंह ने करवाई है

'वैसे भी मैं सचिन से मिलने से पहले ही गुलाम से काफी टाइम से अलग थी। पाकिस्तान में 6 महीने मियां-बीवी साथ नहीं रहते हैं तो उनका तलाक हो जाता है। मेरी शादी खुद मेरे भाई वकील एपीसिंह ने करवाई है, मैं सीमा सचिन मीणा बन चुकी हूं, अब मैं कहीं भी नहीं जा सकती हूं।'

मेरे बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया-गुलाम हैदर

मालूम हो कि गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को वापस लाने के लिए पाकिस्तान और नेपाल के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। जबकि उनके वकील की ओर से कहा जा रहा है कि 'उसके चारों बच्चो को नेपाल से अगवा करके भारत लाया गया है। उन पर जुल्म हो रहे हैं, उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है।' मालूम हो कि गुलाम हैदर 10 जून को भारत आने वाले थे लेकिन वीजा ना मिलने की वजह से वो इंडिया आ नहीं पाए।

सचिन के बिना हम जीना नहीं है: सीमा हैदर

आपको बता दें कि पिछले साल नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा था कि 'गुलाम हैदर से उनकी शादी घरवालों ने जबरदस्ती कराई थी। वो उसके साथ खुश नहीं थीं। वो अब मर जाएंगी लेकिन सचिन को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी।'

क्या है निकाल हलाला?

'हलाला' एक इस्लामिक प्रथा है, जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी ही तलाकशुदा महिला से तब तक दोबारा शादी नहीं कर सकता, जब तक वो महिला किसी और से शादी न कर ले और वो पति-पत्नी के रूप में रहने के बाद अपनी मर्जी से तलाक ना लें ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+