Seema Haider: 'वो बिना शादी के गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई', सीमा पर भड़का पाकिस्तानी पति, जानिए क्या कहा?
Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने और सचिन मीणा के पहले बच्चे को जन्म दिया है। उनके घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। सीमा की डिलेवरी नॉर्मल हुई थी और जच्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ होने की वजह से वो आज अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गई थीं।
सीमा हैदर जब अस्पताल से घर पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। जिसका वीडियो खुद सचिन-सीमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि सीमा अपनी बेटी को गोद में लेकर उतरीं तो ढोल-नगाड़ों से उनका स्वागत हुआ।

कार को भी गुब्बारे से सजाया गया था। सीमा अपनी बेटी को बार-बार निहार रही थीं औ उसे चूम रही थीं। वीडियो में दिख रहा है सीमा-सचिन की खुशी में मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए हैं। जिसका धन्यवाद भी दोनों ने अदा किया है।
'आप लोग हमें इंस्टाग्राम पर सजेशन दे सकते हैं' (Seema Haider)
सीमा ने कहा कि 'वो बेटी के जन्म पर काफी खुश हैं, हम ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करते हैं। हम जल्द ही बेटी का नाम रखेंगे, आप लोग इसके लिए हमें इंस्टाग्राम पर सजेशन दे सकते हैं, जिस नाम पर ज्यादा सहमति होगी उसे ही हम चुनेंगे।'
सीमा के गर्भवती होने पर तिलमिलाया था गुलाम हैदर (Seema Haider)
जहां सीमा-सचिन जश्न में डूबे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सीमा के पहले और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने काफी आग उगली है। हालांकि ये बात तब की है जब उसे सीमा के गर्भवती होने की बात पता चली थी।
'सीमा बिना शादी के के गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई'
उसने कहा था कि 'मैं पिछले दो सालों से न्याय की मांग कर रहा हूं लेकिन मेरी कोई सुन नहीं रहा। वहीं सीमा-सचिन अपनी दुनिया में मस्त हैं। सीमा बिना शादी के के गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई। मेरे चारों बच्चों को ले गई, ये कहां का इंसाफ है। मुझे सीमा से कोई मतलब नहीं है, मैं बस अपने बच्चों की वापसी चाहता हूं।'
'एक तवायफ भी इससे 100 गुना अच्छी है'
'मैं भारत-पाकिस्तान दोनों देशों की सरकारों से अपील करता हूं कि प्लीज कुछ कीजिए। सीमा ने गलत किया है, उसने मुझसे कोई तलाक नहीं लिया, वो घर से भाग गई और एक गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई, एक तवायफ भी इससे 100 गुना अच्छी है।'
एपी सिंह तुझ पर लानत है:एपी सिंह (Seema Haider)
गुलाम हैदर यहीं नहीं रूके, उल्टा उन्होंने सीमा का केस लड़ रहे मशहूर वकील एपीसिंह को भी बुरा भला कहा। उन्होंने कहा कि 'एपी सिंह तुझ पर लानत है, तू सीमा का साथ दे रहा है.ये गलत है, खुदा करे कि तेरी बेटी भी सीमा की तरह निकले, वो भी घर से भाग जाए और तू उसके लिए तड़पे और तेरा भी नाम खराब हो।'
सीमा-सचिन की लवस्टोरी विवादित और फेमस दोनों
मालूम हो कि पबजी गेम से शुरू हुई सीमा-सचिन की लवस्टोरी विवादित और फेमस दोनों है। फिलहाल सीमा ने अपने और सचिन की पहली संतान को जन्म देकर काफी खुश हैं। वैसे वो 5वीं बार मां बनी हैं। अब चूंकि वो उनका ये बच्चा भारत में पैदा हुआ है इसलिए कहा जा रहा है कि ये हिंदुस्तानी होगा। फिलहाल सीमा का केस अदालत में चल रहा है, देखते हैं सीमा हैदर के बारे में कोर्ट क्या फैसला करती है।












Click it and Unblock the Notifications