Sania Mirza: 'सानिया भी करें दूसरी शादी, तन्हा जीना ठीक नहीं', मशहूर एक्टर ने क्यों कहा ऐसा? देखें Video
Sania Mirza: भारत की स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी शोएब मलिक की शादी जबसे टूटी है, तब से ही लगातार सानिया को लेकर बातें हो रही हैं। हालांकि सानिया को लेकर जो भी बात की जा रही है, उसमें से आधे में उनके लिए फिक्र शामिल है। हालांकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सानिया ने कभी भी इन बातों का कोई उत्तर नहीं दिया।
आए दिन सानिया को नसीहत देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। हालांकि इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, वो पाकिस्तान के एक मशहूर कॉमेडी शो का है, जिसमें सानिया मिर्जा को दूसरी शादी करने और मूवऑन की सलाह दी है।

पाक एक्टर नबील जफ़र ने सानिया को दी नसीहत (Sania Mirza)
मालूम हो कि पाकिस्तान के एक लोकप्रिय कॉमेडी चैट शो में मशहूर पाक एक्टर्स नबील ज़फ़र और अहमद अली बट ने शिरकत की थी, जहां बातों-बातों में सानिया मिर्जा का जिक्र हुआ जिस पर नबील ज़फ़र अभिनेता अहमद अली बट पर बोले कि 'उन्हें लगता है कि सानिया मिर्जा को भी दूसरी शादी कर लेनी चाहिए। हालांकि ये मेरी बस सलाह भर है, हर इंसान खुद के लिए काफी है लेकिन मुझे लगता है निजाम ने दुनिया में खानदान की जो प्रथा बनाई है और हमें उसका पालन करना चाहिए। '
'पुनर्विवाह एक स्वाभाविक और सार्थक कदम है' (Sania Mirza)
'इसलिए पुनर्विवाह एक स्वाभाविक और सार्थक कदम है, अगर कोई रिश्ता टूट गया या फिर किसी का अलगाव हो गया तो इसका मतलब ये तो नहीं कि लाइफ वहीं रूक जाती है, हर कोई अकेला जी सकता है लेकिन लाइफ में एक पार्टनर होना चाहिए। इसलिए ब्रेकअप के आगे हर किसी को सोचना चाहिए, खुद के लिए और खुदा के लिए भी। आप खुश हैं, बेहद अच्छी बात है लेकिन अगर शोएब कर सकते हैं तो आप भी कर सकती हैं दूसरा निकाह।'
'सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ओल्ड वीडियो' (Sania Mirza)
पाक एक्टर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग हैं जो एक्टर की बात से इत्तफाक नहीं रखते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक्टर की बात को सही बता रहे हैं और सानिया मिर्जा को मूवऑन करने की बात कह रहे हैं।
मालूम हो कि सानिया मिर्जा की एक लंबी फैन लिस्ट पाकिस्तान में भी हैं,वो ग्लोबल आईकॉन हैं इसलिए जब उनके और शोएब के तलाक की खबरें आई थीं को पाकिस्तान का एक वर्ग सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में भी खड़ा था।
14 साल की शादी टूटी, शोएब ने किया सना से निकाह
मालूम हो कि साल 2010 में सानिया और शोएब की शादी हुई थी। ये शादी 14 साल बाद टूटी है। दोनों को शादी से एक बेटा है। सानिया क्रिकेटर शोएब मलिक की दूसरी पत्नी थीं। सानिया से पहले शोएब ने आयशा नाम की महिला से शादी की थी। शोएब की तीसरी पत्नी सना जावेद एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
क्या सना जावेद गर्भवती हैं? सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जो कि एक फेमस शो 'जीतो पाकिस्तान' का था, जिसमें सना बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस शो में कुछ कंटेस्टेंट्स को खाना खाते देखा जा रहा था, जिन्हें देखकर सना ऐसे रिएक्ट कर रही थीं कि जैसे कि उन्हें उल्टी आ रही है।
शोएब और सना ने नहीं दी अब तक कोई सफाई
सना की हरकत देखकर लोगों ने उन्हें गर्भवती कहना शुरू कर दिया। हालांकि शोएब और सना की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन अगर ये बात सच हुई तो ये शोएब-सना की पहली संतान होगी लेकिन शोएब दूसरी बार पिता बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications