CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, जनवरी में और कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय?
School Holiday In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। प्रदेश के कई जिलों में पारा गिरने और कोहरे के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर खतरा मंडराने लगा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कोरिया और सूरजपुर जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 10 जनवरी 2026 तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड का प्रकोप सबसे ज्यादा है। कोरिया जिले में मंगलवार रात तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने प्राइमरी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। यह आदेश सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त और सभी निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

हालांकि, कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा। सूरजपुर जिले में भी इसी तरह के हालात को देखते हुए 10 जनवरी तक छुट्टी दी गई है।
जनवरी में छुट्टियों की भरमार: देखें पूरा कैलेंडर
भीषण ठंड के कारण मिल रही इन अस्थायी छुट्टियों के अलावा, जनवरी का पूरा महीना त्योहारों और नेशनल हॉलिडे से भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार और शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, जनवरी में छात्रों को कई और छुट्टियां मिलने वाली हैं।
शीतलहर के इस दौर के बाद अगली बड़ी छुट्टी 14 जनवरी को मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर होगी। महीने के आखिरी हफ्ते में भी अवकाश का सिलसिला जारी रहेगा। 20 जनवरी को शहीद गेंदसिंह शहादत दिवस और 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती व बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
रविवार और स्थानीय अवकाश
इन घोषित छुट्टियों के साथ ही 11, 18 और 25 जनवरी को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है, ऐसे में अन्य जिलों के कलेक्टर भी स्कूलों की टाइमिंग बदलने या छुट्टियां बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications