School Assembly News Headlines Today: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, कई जगह होगी बारिश
School Assembly News Headlines Today: 16 फरवरी 2026 को कई बड़ी खबरें हैं जो कि आपकी स्कूल असेंबली के बुलेटिन के लिए काफी जरूरी है। स्कूल असेंबली बुलेटिन के इस पेज में आपको नेशनल, इंटरनेशनल, मनोरंजन और स्पोर्टस जगत की सभी खास खबरों से हम आपको रूबरू करवाएंगे जिसका मकसद आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाना है।

School Assembly News Headlines Today: टॉप नेशनल खबरें
- PM मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
- FTA पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, मैन्युफैक्चरिंग और MSME की ताकत से भारत ने 38 देशों से समझौते किए
- डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम फिर सुनारिया जेल पहुंचा, पैरोल समाप्त
- महाराष्ट्र के मालेगांव में डिप्टी मेयर कार्यालय से टीपू सुल्तान की फोटो हटाई गई
- 22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट
School Assembly News Headlines Today: टॉप इंटरनेशनल समाचार
- इमरान खान को जेल से शिफ्ट किया जा रहा है? उनकी पार्टी का कहना है कि 'पूर्व PM की जान खतरे में है'
- बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत-PAK समेत 13 देशों को न्योता
- बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद की शपथ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
- जिनेवा में इस सप्ताह परमाणु वार्ता करेंगे अमेरिका और ईरान, स्विस सरकार का दावा
- US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन जाएंगे, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात
School Assembly News Headlines Today: खेल समाचार
- कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाई, टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच से पहले दोनों देशों में तनाव चरम पर था, जीत के बाद सूर्यकुमार ने कहा, 'मुझे लगता है यह जीत भारत के लिए खास थी।'
- संजय मांजरेकर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'नो-हैंडशेक' रवैये को 'बेवकूफी' बताया
- इमरान खान की 85% आंखों की रोशनी जाने से वसीम अकरम काफी दुखी हैं।
School Assembly News Headlines Today: मौसम समाचार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बारिश की आशंका व्यक्त की है। बिहार, एमपी और यूपी में आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं दिल्ली में आज बारिश ना होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications