शापूर जादरान के निधन के बाद रद्द किए गए दो क्रिकेट मैच, कब और कहां होगा राजा जैसा अंतिम संस्कार?

Shapoor Zadran: अफगानिस्तान क्रिकेट के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान के निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। उनके सम्मान में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बड़ा फैसला लेते हुए शपेगीजा क्रिकेट लीग के मुकाबलों को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों को शापूर जादरान को अंतिम विदाई देने का अवसर मिले, इसलिए बुधवार और गुरुवार के सभी मैच नहीं खेले जाएंगे।

शापूर जादरान को अफगानिस्तान क्रिकेट के शुरुआती दौर के सबसे अहम खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय में टीम का प्रतिनिधित्व किया, जब अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहा था। यही वजह है कि उनके निधन के बाद क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सम्मान देने के लिए यह खास फैसला लिया।

Shapoor Zadran

आज दिल्ली से शापूर जादरान के भाई ने एक पोस्ट डाला, जिसमें वह अपने शापूर जादरान के ताबूत को अपने देश के लिए लेकर जाते हुए दिखे। दिल्ली से शापूर जादरान के पार्थिव शरीर को अफगानिस्तान लेकर जाया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक पोस्ट लिखते हुए अपने इस हीरो की अंतिम विदाई का कार्यक्रम शेयर किया गया है। गुरुवार को शापूर जादरान सुपुर्द-ए-ख़ास किए जाएंगे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी

अफगान बोर्ड ने लिखा कि दिवंगत शापूर जादरान का पार्थिव शरीर आज, बुधवार शाम 4:00 बजे काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। वहां से उनके पार्थिव शरीर को बगरामी जिले के सद्र-ए-आज़म टाउनशिप स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया जाएगा।

शापूर जादरान की जनाजे की नमाज गुरुवार सुबह 10:00 बजे काबुल की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में अदा की जाएगी। इसके बाद विशेष अंतिम संस्कार समारोह के दौरान उन्हें मरंजन हिल, काबुल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

अल्लाह तआला दिवंगत शापूर जादरान को जन्नत-उल-फिरदौस में सर्वोच्च स्थान अता फरमाए, उनकी कमियों को माफ करे और इस कठिन समय में उनके परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों तथा पूरे क्रिकेट जगत को सब्र और हिम्मत प्रदान करे। आमीन।

दिल्ली में काफी समय से भर्ती थे जादरान

शापूर जादरान का निधन नई दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ। वह पिछले कुछ समय से हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नाम की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। जनवरी से चल रहे इलाज के दौरान उनकी तबीयत एक बार ठीक हुई थी, बाद में यह लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही अफगानिस्तान समेत दुनिया भर के क्रिकेट खिलाड़ियों और फैंस ने शोक जताया।

शापूर जादरान की तरह दिग्गज पाक क्रिकेटर की पत्नी की हुई भारत में मौत, कौन है यह खिलाड़ी जिसकी दर्दनाक है कहानी
शापूर जादरान की तरह दिग्गज पाक क्रिकेटर की पत्नी की हुई भारत में मौत, कौन है यह खिलाड़ी जिसकी दर्दनाक है कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+