Maniesh Paul Mother Death: मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल की कैसे हुई मौत?
Maniesh Paul Mother Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेमस अभिनेता और टीवी होस्ट मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को दिल्ली में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं।
मनीष पॉल की मां का हुआ निधन
मां के निधन की खबर सामने आने के बाद मनीष पॉल के परिवार, दोस्तों और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते थे मनीष
-मनीष पॉल कई मौकों पर खुलकर बता चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मां उर्मिल पॉल का सबसे बड़ा हाथ रहा है। वह अक्सर इंटरव्यूज और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी मां का जिक्र करते हुए कहते थे कि उन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
-सिर्फ भावनात्मक सहयोग ही नहीं, उर्मिल पॉल अपने बेटे के काम को करीब से देखने के लिए कई बार उनके शो और इवेंट्स में भी पहुंचती थीं। मां-बेटे के बीच गहरा रिश्ता सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियोज में भी साफ दिखाई देता था।
दिल्ली से मुंबई तक का सफर आसान नहीं था
आपको बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर में पले-बढ़े मनीष पॉल ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। परिवार, खासकर मां के भरोसे और प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। यही वजह रही कि दिल्ली से निकलकर उन्होंने मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाई और आज वह देश के सबसे पॉपुलर एंकर और कलाकारों में गिने जाते हैं।
टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान
मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी होस्ट के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साल 2013 में फिल्म मिकी वायरस के जरिए उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों, टीवी शोज और बड़े अवॉर्ड फंक्शन्स की मेजबानी करते नजर आए। उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार एंकरिंग ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा होस्ट्स में शामिल कर दिया है।
सोशल मीडिया पर मां को दी जा रही श्रद्धांजलि
उर्मिल पॉल के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर मनीष पॉल केफैंस ने संवेदनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी हैं। कई लोगों ने उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मनीष और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की दुआ दी है। मां का साथ किसी भी इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। ऐसे में मनीष पॉल के लिए यह व्यक्तिगत क्षति बेहद गहरी है और उनके चाहने वाले इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications