रक्षाबंधन पर होगा दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा धमाका! महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, तैयारी पूरी

Delhi Women Financial Aid Scheme: दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं के लिए अपनी सबसे बड़ी आर्थिक सहायता योजना शुरू करने की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक, रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत की जा सकती है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी।

सरकार फिलहाल इस बात पर अंतिम फैसला ले रही है कि पूरी राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाए या उसका कुछ हिस्सा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में जमा किया जाए। योजना के लिए बैंकों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं और अगस्त के मध्य तक तैयारियां पूरी होने की उम्मीद है। साथ ही, सरकार योजना का नाम बदलने और आवेदन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर भी काम कर रही है।

Delhi Women Financial Aid Scheme

योजना का नाम बदल सकती है सरकार

दिल्ली सरकार इस योजना का नाम बदलने पर भी विचार कर रही है। अब तक इसे महिला समृद्धि योजना के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन इसे दिल्ली लक्ष्मी योजना नाम दिया जा सकता है। सरकार का मानना है कि राज्य की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजना के नाम में दिल्ली का नाम होना चाहिए और इससे साफ पता चले कि यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Fraud Alert: 2000 की किस्त के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता, भूलकर भी न करें ये गलती

बजट में पहले ही हो चुका है फंड का प्रावधान

मार्च 2025 में पेश किए गए दिल्ली बजट में इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। यह योजना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी वादों में भी शामिल थी। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि महिलाओं को पहली किस्त 8 मार्च 2025 को मिलेगी। हालांकि पात्रता तय करने में देरी होने के कारण योजना अब तक शुरू नहीं हो सकी।

कौन-कौन महिलाएं हो सकती हैं पात्र?

सरकार की ओर से तैयार किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिल सकता है जो तय शर्तों को पूरा करें।

संभावित पात्रता इस प्रकार है:

  • दिल्ली की स्थायी निवासी होना जरूरी।
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।

सरकार इन नियमों को अंतिम मंजूरी देने के बाद आधिकारिक रूप से जारी करेगी।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

सरकार कुछ श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना से बाहर रखने की तैयारी कर रही है।

इनमें शामिल हैं:

  • सरकारी कर्मचारी
  • आयकर (Income Tax) देने वाले लोग
  • पेंशन पाने वाली महिलाएं
  • चार पहिया वाहन के मालिक परिवार

इन शर्तों का मकसद जरूरतमंद महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाना बताया जा रहा है।

राशन कार्ड धारकों को मिल सकती है प्राथमिकता

सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि जिन महिलाओं के पास राशन कार्ड है और जो उम्र की शर्त पूरी करती हैं, उन्हें आवेदन में प्राथमिकता दी जाए। अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड धारकों की आय का रिकॉर्ड पहले से उपलब्ध रहता है। हाल ही में सरकार ने राशन कार्ड का सत्यापन अभियान भी चलाया था, जिसमें अपात्र, डुप्लीकेट और मृत लोगों के नाम हटाए गए थे।

कैसे मिलेगा हर महीने 2,500 रुपये?

सरकार फिलहाल भुगतान के तरीके पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है। अधिकारियों के अनुसार, दो विकल्पों पर चर्चा चल रही है। पहला, पूरी राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाए। दूसरा, कुछ पैसा बैंक खाते में आए और बाकी राशि महिला के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में जमा कर दी जाए।

इस विषय पर कई बैंकों के साथ बैठकें हो चुकी हैं।

डिजिटल रुपये (CBDC) से भी हो सकता है भुगतान दिल्ली सरकार भुगतान के लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपये का इस्तेमाल करने की संभावना भी देख रही है।

अगर यह विकल्प लागू होता है, तो लाभार्थी महिलाओं के पास RBI से अधिकृत बैंक या प्लेटफॉर्म के जरिए बनाया गया CBDC वॉलेट होना जरूरी होगा। हालांकि अभी इस व्यवस्था पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और इसे प्रस्ताव का हिस्सा बनाया जा सकता है।

ऑनलाइन होगा आवेदन, ये दस्तावेज होंगे जरूरी

सरकार ने योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पात्रता से जुड़े नियम अपडेट होते ही पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। आवेदन करते समय महिलाओं को ये दस्तावेज देने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक खाता
  • दिल्ली में निवास का प्रमाण
  • स्व-घोषणा (Self Declaration)

सरकार का कहना है कि पात्रता नियमों को अंतिम मंजूरी मिलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: PM Kisan की 24वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं? तुरंत चेक करें ये जरूरी कागज, वरना खाते में नहीं आएंगे ₹2,000

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+