UK में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर पूरा विश्व झेल रहा है और इस कारण कई देशों में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। यूके में फंसे ऐसे ही छात्रों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है जिसमें अदालत से मांग की गई है कि वह केंद्र सरकार को यूके में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने का निर्देश दे। इस मामले पर मंगलवार को सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

वकील मधुरिमा मृदुल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से विस्तृत जवाब मांगा है। इसी तरह की एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में भी दायर की गई थी। जिसपर केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि लॉकडाउन के चलते जो स्थिति है, उसमें कोरोना प्रभावित देशों से भारतीयों को निकालना मुमकिन नहीं है। वकील गौरव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट में पीआईएल दायर कर अदालत से अपील की थी कि वो विदेश मंत्रालय को बांग्लादेश में फंसे मेडिकल के छात्रों को निकालने का आदेश दें।
विदेश मंत्रालय की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एफिडेविट में कहा गया था कि फिलहाल, बांग्लादेश या किसी भी देश में फंसे हुए छात्रों या नागरिकों को लाना संभव नहीं हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में लॉकडाउन है और सभी उड़ानें भी इस समय बंद हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से आदालत को बताया गया कि अलग-अलग देशों में विदेश में फंसे भारतीयों के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन स्थापित की है। ये विदेश में फंसे नागरिकों और छात्रों के लिए 24 घंटे काम कर रही है।
पिछले दिनों विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी को लेकर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि इनकी वापसी 15 अप्रैल के बाद ही हो सकेगी। हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद हालात को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बहाल करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि ये इस बात पर निर्भर करेगा कि किस देश से फ्लाइट आ रही है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications