अनिल घनवट के निशाने पर केंद्र सरकार, कहा- हम MSP के खिलाफ नहीं है लेकिन...

तीनों विवादित कृषि कानून की वापसी पर एक बार फिर से एससी गठित समिति के सदस्य अनिल घनवट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल घनवट ने कहा कि हम एमएसपी के खिलाफ नहीं है लेकिन इससे किसानों को जो परेशानी होगी बहुत ही गंभीर होगी

नई दिल्ली, 22 नवंबर। तीनों विवादित कृषि कानून की वापसी पर एक बार फिर से एससी गठित समिति के सदस्य अनिल घनवट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल घनवट ने कहा कि हम एमएसपी के खिलाफ नहीं है लेकिन इससे किसानों को जो परेशानी होगी वो बहुत ही गंभीर होगी। अगर एमएसपी कानून बने तो किसान अपनी- अपनी फसलों पर एमएसपी की मांग करेंगे। ऐसा करने बाद अंत में किसी के पास भी कमाई के लिए कुछ भी नहीं बचेगा।

 Anil Ghanwat

उन्होंने आगे कहा कि ये काफी दुर्भाग्यपू्र्ण है कि सरकार ने इस कानून को वापस ले लिया है क्योंकि देश में कृषि की स्थिति इस वक्त इतनी खास नहीं है। ऐसे में बाद ये कदम अच्छा साबित नहीं होगा।

दोनों पक्षों से की थी बातचीत
इससे पहले भी अनिल घनवट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि केंद्र सरकार ने किसानों की बेहतरी के बजाय राजनीति को चुना और कानून को वापस ले लिया। अनिल घनवट ने आगे कहा कि इन तीनों कानून को लेकर हमने गहरा अध्ययन किया था और दोनों पक्षों से बातचीत भी की थी।

सरकार का सिर्फ एक लक्ष्य
हमने पूरी बातचीत ध्यान में रखते हुए कानूनों में कई सुधार और समाधान के बारे में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। हालांकि केंद्र सरकार ने उन सभी समाधानों का इस्तेमाल करने के बजाय कानून को ही वापस ले लिया क्योंकि वो सिर्फ उत्तर प्रदेश और पंजाब का चुनाव जीतना चाहते हैं।

आज लखनऊ में हुई महापंचायत

कृषि कानून के वापस होने के बाद आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत रखी गई। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा, बहुत बड़ी संख्या में लोग रैली में आए हैं। ये अलग-अलग संगठन के लोग हैं लेकिन सबके मुद्दे एक हैं। दिल्ली की कोठियों में जो बैठे थे, उनको समझाने में हमें 12 महीने लगे। एक साल बाद वो समझे कि इससे नुकसान है। कटाक्ष किया है जैसे कोई लड़कर भाग रहा है और गाली दे रहा है। किसानों को बांटते हुए कुछ लोग कह रहे हैं। अब माफी मांगने से किसानों को रेट नहीं मिलेगी, देश मे दाम एमएसपी का कानून बनाने से रेट मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों की वापसी पर देर नहीं करना चाहती सरकार, कैबिनेट बुधवार को देगा मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+