CEC की बेटी पर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने साधा निशाना, कहा-'DM मेधा रूपम पर 5 लाख नहीं 20 लाख हो जुर्माना'

Saurav Das Lashes Out at DM Medha Roopam: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी की NSA के तहत हिरासत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें आकृति की हिरासत को गैरकानूनी बताया गया था। हाईकोर्ट ने छात्रा को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया था।

अदालत ने यह रकम उन अधिकारियों से वसूलने की बात कही थी, जिन्हें मामले में जिम्मेदार माना गया। इसमें डीएम की व्यक्तिगत सैलरी से रकम वसूलने का निर्देश भी शामिल था। अब हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती मिलने के बाद मामले पर फिर से सबकी नजरें टिक गई हैं।

Saurav Das Medha Roopam

करीब 5 महीने हिरासत में रही थीं आकृति

आकृति चौधरी को नोएडा में हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। वह करीब पांच महीने तक हिरासत में रहीं। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक बेंच ने उनकी NSA हिरासत को रद्द कर दिया और प्रशासन की कार्रवाई को कानून के मुताबिक सही नहीं माना।

ये भी पढ़ें: CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को कोर्ट ने दिखाई औकात! गौरव भाटिया को लेकर फैलाए झूठ पर दिया बड़ा फैसला

2 सितंबर को दिए गए अपने फैसले में हाईकोर्ट ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की थी। अदालत ने आकृति चौधरी को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस रकम की वसूली मामले के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से की जाए।

इस आदेश में अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने की बात भी सामने आई थी। इसमें गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम की व्यक्तिगत सैलरी से भी रकम वसूलने का निर्देश शामिल था। कोर्ट ने इस मामले में अधिकारियों के काम करने के तरीके पर भी गंभीर सवाल उठाए थे। बता दें, मेधा रूपम CEC ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं।

डीएम मेधा रूपम पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट

अब हाईकोर्ट के इसी फैसले को लेकर गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। मेधा रूपम के सुप्रीम कोर्ट जाने की जानकारी सामने आने के बाद मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। अब सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आगे की सुनवाई होगी। इससे पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दिए जाने की बात कह चुके हैं।

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बोला हमला

डीएम के सुप्रीम कोर्ट जाने की खबर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी। सौरव दास ने हाईकोर्ट के आदेश को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतने "कठोर और निरंकुश" आदेश के बाद भी डीएम ने अपील करने की हिम्मत दिखाई। उन्होंने तंज करते हुए यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को मुआवजे की रकम बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर देनी चाहिए।

अब सुप्रीम कोर्ट में होगा फैसला

आकृति चौधरी की NSA हिरासत को लेकर हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। एक तरफ हाईकोर्ट ने हिरासत को अवैध बताते हुए छात्रा को मुआवजा देने और जिम्मेदार अधिकारियों से रकम वसूलने का आदेश दिया था, वहीं अब डीएम मेधा रूपम ने इस आदेश को चुनौती दी है। ऐसे में अब सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई अहम होगी।

ये भी पढ़ें: 'दूसरे की फील्डिंग सेट कर दी', नीशू आजाद-स्वतंत्र भरद्वाज केस में नीतू मैम की एंट्री, किसका किया सपोर्ट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+