'दूसरे की फील्डिंग सेट कर दी', नीशू आजाद-स्वतंत्र भरद्वाज केस में नीतू मैम की एंट्री, किसका किया सपोर्ट?

Neetu Ma'am Mocks Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज का एक वायरल पॉडकास्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बना हुआ है, लेकिन अब इस पूरे मामले में मशहूर इंग्लिश टीचर नीतू मैम की एंट्री ने बहस को नया मोड़ दे दिया है। नीतू मैम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट में किए गए दावों पर तंज कसते हुए कई सवाल उठाए हैं।

उन्होंने खास तौर पर कैमरे के सामने नीशू आजाद के पिता से जुड़े कथित पुराने विवाद का जिक्र करने और कुछ नेताओं के नाम सामने आने पर प्रतिक्रिया दी। नीतू मैम ने एक अंग्रेजी कहावत के जरिए स्वतंत्र भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि समझदार दुश्मन, मूर्ख दोस्त से बेहतर होता है। उनका यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Neetu Mam Swatantra Bhardwaj Nishu CJP

क्या-क्या बोलीं नीतू मैम?

वीडियो में नीतू मैम स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहती हैं, "कल किसको गिरफ्तार किया पुलिस ने? स्वतंत्र भारद्वाज को, है ना?" इसके बाद वह एक अंग्रेजी कहावत का जिक्र करती हैं और कहती हैं-"A wise enemy is better than a foolish friend." नीतू मैम ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने बयानों से इस कहावत को बिल्कुल सही साबित कर दिया।

ये भी पढ़ें: 'पीएम की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने अब मां सरस्वती को बनाया निशाना! ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?

'अपने साथ-साथ दो नेताओं की भी फील्डिंग सेट कर दी'

नीतू मैम ने वीडियो में कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने पॉडकास्ट के दौरान अपने साथ-साथ कपिल मिश्रा और चिराग पासवान के नाम को भी विवादों में ला दिया। उन्होंने कहा, "उसने अपने साथ-साथ कपिल मिश्रा और चिराग पासवान की भी फील्डिंग सेट कर दी, कि वो दोनों मेरे भाई हैं, उनका फोन गया तो मैं अरेस्ट नहीं हुआ।"

नीतू मैम का इशारा पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज द्वारा किए गए उन दावों की तरफ था, जिनमें उन्होंने राजनीतिक संपर्क और कुछ नेताओं से अपने संबंधों का जिक्र किया था।

ऑन-कैमरा बयान पर नीतू मैम का तंज

वीडियो में नीतू मैम ने इस बात पर हैरानी जताई कि स्वतंत्र भारद्वाज ने कैमरे के सामने एक पुराने विवाद से जुड़ी बातें कही थीं। उन्होंने कहा, "और ऑन-कैमरा पॉडकास्ट में बता रहा है कि मैंने सर फाड़ा था, मेरे पर हाफ मर्डर का केस लगना चाहिए था और मुझे पुलिस ने अरेस्ट तक नहीं किया।"

नीतू मैम ने इस बयान को लेकर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति किसी विवादित घटना से जुड़े ऐसे दावे सार्वजनिक रूप से कैमरे के सामने क्यों करेगा।

नीतू मैम ने वीडियो में आगे कहा, "अब मेरा कहना है कि यार इतना मूर्ख आदमी कि भाई कांड किया और तुम ऑन-कैमरा बता भी रहे हो! अपने साथ-साथ दो-दो नेताओं की भी फील्डिंग सेट कर रहे हो!"

उन्होंने अपने वीडियो में दोस्ती और संगत को लेकर भी टिप्पणी की। नीतू मैम ने कहा कि ऐसे लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए, जिनकी अपनी बातें दूसरों को भी मुश्किल में डाल सकती हैं।

पॉडकास्ट में क्या बोले थे स्वतंत्र भारद्वाज?

वायरल पॉडकास्ट में स्वतंत्र भारद्वाज ने नीशू आजाद के पिता से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए कथित तौर पर कहा था, "नीशू के बाप का हम सर फाड़े हैं। आपको पता है इसमें कौन सा धारा लगता है? हाफ मर्डर, 307। सर पे 60 टांका लगा हुआ था।"

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। पॉडकास्ट में किए गए दावों और मामले की कानूनी स्थिति को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच स्वतंत्र को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कपिल मिश्रा और चिराग पासवान ने ये भी कहा है की वो स्वतंत्र को नहीं जानते हैं। चिराग ने तो अपने नाम के गलत इस्तेमाल के लिए स्वतंत्र के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है।

कौन हैं नीशू आजाद?

नीशू आजाद इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने उस प्रदर्शन के दौरान "मोदी की तेरहवीं" से जुड़े खाने का एक व्लॉग बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसके बाद नीशू आजाद का नाम चर्चा में आ गया।

अब स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल पॉडकास्ट और उस पर नीतू मैम की तीखी प्रतिक्रिया ने नीशू आजाद और उनके पिता से जुड़े इस पुराने विवाद को एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: पॉडकास्ट में बुलाकर CJP के पूर्व मेंबर विजेता दहिया की हुई कुटाई, हिंदू धर्म पर टिप्पणी के कारण पड़े थप्पड़!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+