सारदा स्कैम: स्पेशल कोर्ट से राजीव कुमार को झटका, खोजने के लिए CBI ने गठित की स्पेशल टीम
नई दिल्ली। सीबीआई ने कोलकाता पुलिस के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार को खोजने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। जिन्होंने कथित तौर पर सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए जारी नोटिस को इग्नोर किया है। बता दें कि सारदा घोटाला मामले में सीबीआई राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती है। सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी राजीव कुमार को खोजने में जुटी हुई है। इसके लिए उसने पश्चिम बंगाल के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वो कुमार को जांच टीम के समक्ष पेश किया जाए।

बता दें कि कोलकाता हाईकोर्ट की ओर से अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद से सीबीआई राजीव कुमार को पूछताछ के लिए दो बार नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बाद भी वो जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। सूत्रों की माने तो अग्रिम जमानत नहीं मिलने के बाद एजेंसी ने राजीव कुमार को नोटिस जारी कर मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन कुमार नहीं पहुंचे। जिसके बाद से एजेंसी नियम के अनुसार अब उनसे पूछताछ के लिए दूसरा हथकंडा अपना रही है।
वहीं पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने सोमवार को एक पत्र जारी करते हुए कहा कि सीबीआई की ओर से प्राप्त नोटिस को राजीव कुमार के आधिकारिक आवास पर भेज दिया गया है। नोटिस पर उनके जवाब की प्रतिक्षा है। वहीं पुलिस ने राजीव कुमार के हवाले से कहा है कि राजीव कुमार 25 सितंबर तक छुट्टी पर हैं। दूसरी ओर से राजीव कुमार को कोलकाता की बारासात स्पेशल कोर्ट से भी मंगलवार को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि कोर्ट ने कहा है कि अग्रिम जमानत की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।
यह भी पढ़ें- तिरंगा लेकर यमुना ब्रिज पर चढ़े युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, लैंडर से संपर्क होने तक उतरने से किया इनकार
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications