तिरंगा लेकर यमुना ब्रिज पर चढ़े युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, लैंडर से संपर्क होने तक उतरने से किया इनकार

प्रयागराज। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) अब भी चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर से संपर्क साधने में लगा हुआ है। वहीं, प्रयागराज जिले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक हाथ में तिरंगा लेकर यमुना ब्रिज के पिलर पर चढ़ गया और खूब हंगामा किया। युवक का कहना है कि जब तक लैंडर विक्रम का इसरो से संपर्क नहीं हो जाता तब तक वह चंद्रदेव से प्रार्थना करता रहेगा। बताया जा रहा है कि युवक इससे पहले भी कई बार यमुना ब्रिज के पिलर चढ़ कर ड्रामा कर चुका है।

A man climbs over the bridge to establish a connection between ISRO and Vikram Lander

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमुना ब्रिज पर चढ़े युवक का नाम रजनीकांत है। उसने यमुना ब्रिज पर चढ़ कर शोर मचाते हुए कहा कि विक्रम लैंडर का इसरो से संपर्क नहीं होने तक 'चंद्रदेव' से प्रार्थना करूंगा। जैसे-जैसे लोगों को खबर लगी, वैसे-वैसे ब्रिज पर लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कीड़गंज समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक वह नीचे नहीं उतरा।

A man climbs over the bridge to establish a connection between ISRO and Vikram Lander

घंटों मशक्कत के बाद पिलर पर चढ़े युवक ने एक लोहे की प्लेट में बांधकर अपना संदेश भेजा, जिस पर लिखा था 'चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से इसरो का जब तक सम्पर्क नहीं हो जाता है, तब तक मैं पिलर पर ही रहकर चंद्रदेव से प्रार्थना करूंगा।' युवक के संदेश मिलने के घंटों बाद भी रात करीब 11 बजे तक पुलिसकर्मी युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों के मिन्नत का युवक पर कोई भी असर नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी ये युवक पर्यावरण बचाने को लेकर यमुना ब्रिज के पिलर पर चढ़कर ड्रामा कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+