Saradha Ponzi scam: मुंबई में SEBI के तीन सीनियर अधिकारियों के ठिकानों पर CBI की रेड

Saradha Ponzi scam: मुंबई में SEBI के 3 वरिष्ठ अधिकारियों के 6 ठिकानों पर CBI की रेड

मुंबई। शारदा पोंजी घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई में छापेमारी की है। मुंबई में सेबी के तीन सीनियर अफसरों के आवास और दफ्तरों पर सीबीआई ने सोमवार को रेड की है। सीबीआई ने कुल 6 स्थानों पर छापेमारी की है। इन तीन अफसरों की 2009 से 2013 के बीच कोलकाता में पोस्टिंग रही थी। सीबीआई जांच में शारदा पोंजी स्कैम मामले में इन अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में आई थी।

Saradha Ponzi scam CBI raid 6 locations of 3 SEBI officials in Mumbai

शारदा पोंजी स्कैम के आरोपियों में कई बड़े नाम

शारदा पोंजी चिटफंड स्कैम को पश्चिम बंगाल के सबसे घोटाला में माना जाता है। कंपनियां बनाकर उसमें कई गुना ज्यादा रिटर्न देने का वादा कर निवेशकों का पैसा हड़पने से ये मामला जुड़ा है। कुछ रिपोट्स के मुताबिक 14 लाख से ज्यादा निवेशकों के हजारों करोड़ रुपए इसमें इन कंपनियों ने हड़प किए। जिसमें कई पश्चिम बंगाल के अलावा भी कई राज्यों के लोगों के साथ ये धोखाधड़ी हुई। 2008-09 में शारदा घोटाला मामला चर्चा में आया था। जो चल कई साल से रहा था। इसके बाद लगातार इसमें कुछ ना कुछ सामने आता रहा और 2012-13 तक ये बहुत बड़ा मामला बन चुका था और देश में इसके लेकर प्रदर्शन भी होने लगे। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी टीएमसी समेत कुछ दलों के नेताओं के नाम भी इसमें सामने आए। फिलहाल सीबीआई इसकी जांच कर रही है।

मोदी पर ममता बनर्जी का तीखा प्रहार, बोलीं- 7 बार MP रही लेकिन इतना निर्दयी PM नहीं देखा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+