Sara Ali Khan ने पहना मनीष मल्होत्रा का लहंगा, बैकलेस ब्लाउज देख यूजर्स ने पूछा- कैसे टिका है?

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर अपनी एक ड्रेस को लेकर ट्रोल होना पड़ा है। दरअसल, सारा अली खान ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के एक खूबसूरत लहंगे में फोटोशूट करवाया जिसका वीडियो और फोटो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। लहंगा-चोली पहने नजर आ रहीं सारा अली खान की फोटो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं, लोग उनसे तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच कुछ यूजर्स ने सारा के इस आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में ट्रोल हुईं सारा अली खान

मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में ट्रोल हुईं सारा अली खान

मनीष मल्होत्रा को आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर आइसी मिंट शेड का लहंगा पहने सारा अली खान का बेहद खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि सारा ने बैकलेस ब्लाउज पहना है और वह अपने एक्सप्रेशन के साथ अलग-अलग पोज देते हुए लहंगा दिखा रही हैं। कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें सारा बैकलेस ब्लाउज के साथ अपनी पीठ दिखा रही हैं। सारा का यह आउटफिट कुछ लोगों के खूब पसंद आया तो वहीं कुछ ने उनका मजाक उड़ाते हुए अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिखी।

सारा से यूजर्स ने पूछा एक ही सवाल

सारा से यूजर्स ने पूछा एक ही सवाल

एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, 'ब्लाउज कैसे टिका है?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ब्लाउज अब गिरा कि तब।' सोशल मीडिया पर लोगों ने सारा अली खान से ज्यादातर सवाल यही किया है कि आखिर वह ब्लाउज कैसे संभाल रही हैं। हालांकि कुछ फैंस ने सारा के इन लुक की तारीफ की और उनके कॉन्फिडेंस की प्रशंसा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बैकलेस ब्लाउज के साथ लहंगा पहने सारा अली खान की फोटो देख कई लोग कंफ्यूज हैं लेकिन हम आपको बताते हैं कि आखिर उनका ब्लाउज कैसे टिका हुआ है।

क्या है बैकलेस ब्लाउज का राज

क्या है बैकलेस ब्लाउज का राज

सारा अली खान के वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ब्लाउज के साथ एक स्किन कलर का ट्रांजी नेट जुड़ा हुआ है जो आसानी से नजर नहीं आता। इसी की मदद से ब्लाउज टिका हुआ है और यह बैकलेस वाला फील दे रहा है। बता दें कि सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा के कई डिजाइन ड्रेस में फोटोशूट करवाया है। तस्वीरों में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्दी है 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमान और धनुष के साथ नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: सैफ-करीना के घर होली पार्टी में सारा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, बिकिनी पहन पूल में की मस्ती, तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+