बाइक पर बैठी सारा अली खान ने कर डाली ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके लिए वे कार्तिक आर्यन के साथ दिल्ली आई हुई हैं। यहां शूटिंग के बीच की उनकी एक वीडियो वायरल हुई तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और खास राय भी दे डाली। हालांकि सारा ने एक इंटरव्यू में पहले ही साफ किया था कि वे ट्रोलर्स के सीरियसली नहीं लेतीं।

क्यों ट्रोल हो गईं सारा?

क्यों ट्रोल हो गईं सारा?

दरअसल फिल्म लव आजकल 2 की शूटिंग के दौरान की एक वीडियो वायरल हुई जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ बाइक पर बैठी हुई हैं। यहां कार्तिक ने तो हेलमेट लगाया है लेकिन सारा ने नहीं। ऐसे में इस वीडियो पर लोग कमेंट कर उन्हें हेलमेट पहनने की नसीहत देने लगे। हालांकि मुमकिन है कि इस वीडियो में सारा ने फिल्म के निर्देशन के हिसाब से हेलमेट न लगाया हो।

ट्रोलर्स को सीरियसली नहीं लेतीं सारा

सारा अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ट्रोलर्स को सीरियसली नहीं लेतीं। उन्होंने कहा था कि 'सोशल मीडिया ने लोगों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया है जहां हर कोई अपनी बात रख सकता है। मैं कभी-कभी कमेंट्स पढ़ती हूं और अगर कोई मेरी तारीफ करता है या मेरी आलोचना करता है तो मैं दोनों ही ओपिनियन को सुनती हूं लेकिन इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं कर सकती हूं।'

कार्तिक आर्यन को लेकर खुलेआम कही थी ये बात

कार्तिक आर्यन को लेकर खुलेआम कही थी ये बात

सारा को बॉलीवुड डेब्यू से पहले कॉफी विद करण के सीजन 6 में देखा गया। यहां उन्होंने बिना हिचकिचाए सबके सामने कह दिया था कि वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। इस बयान को लेकर वे काफी चर्चाओं में आ गई थीं। बता दें कि सारा के सोशल मीडिया पर ढेरों फॉलोअर्स हैं और खासकर युवा उन्हें बेहद पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता के पोते संग रिलेशन में रह चुकी हैं सारा अली खान, ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ पिता सैफ ने किया था ड्रिंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+