कांग्रेस नेता के पोते संग रिलेशन में रह चुकी हैं सारा अली खान, ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ पिता सैफ ने किया था ड्रिंक

मुंबई। सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पहली ऐसी स्टार किड हैं जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में सारा ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। सारा अली खान ने बताया कि वह एक बार एक राजनेता के पोते को डेट कर चुकी हैं। उन्‍होंने इंटरव्‍यू में उसके नाम का भी खुलासा किया। उन्‍होंने बताया कि वीर पहार‍िया के साथ वो रिलेशनशिप में थीं लेकिन रिश्‍ता ज्‍यादा नहीं चल सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी और एक साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। आपको बता दें कि सारा अली खान बीते द‍िनों कार्त‍िक आर्यन के ल‍िए अपने क्रश का इजहार भी सरेआम कई बार कर चुकी हैं।

सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं वीर पहारिया

सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं वीर पहारिया

बॉलीवुड लाइफ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक वीर पहार‍िया मंत्री सुशील कुमार श‍िंदे के पोते हैं। वीर के भाई के साथ जाह्नवी कपूर के र‍िलेशन की खबरें बीते द‍िनों चर्चा में थी। वैसे सारा अली खान ने ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल के एक लीडरशिप लेक्चर सीरीज में अपनी पढ़ाई के द‍िनों की चर्चा करते हुए करियर के बारे में भी बताया।

सारा और वीर की सगाई की भी फैली थी अफवाह

सारा और वीर की सगाई की भी फैली थी अफवाह

जून 2016 में सारा अली खान और वीर पहरिया का रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। दरअसल, मराठी फिल्म 'सैराट' की स्क्रीनिंग के दौरान सारा की उंगली में अंगूठी दिखाई दी थी। तब ऐसे कयास लगाए गए थे कि उन्होंने वीर से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में यह बात कोरी अफवाह साबित हुई। इससे पहले मई 2016 में उनके लिंकअप की खबरें मीडिया में वायरल हो रही थीं। दोनों की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वे एक-दूसरे को Kiss करते दिखाई दे रहे थे। बता दें कि वीर ने दुबई से पढ़ाई की है और उनका सपना पॉप स्टार बनने का है। एक FM चैनल से बातचीत के दौरान सारा ने वीर को लेकर कहा था, "उसे रोड का डोसा खाने में भी दिक्कत नहीं होती। वह बहुत सेंसिटिव है और ऐसा शख्स है, जिसके साथ आप बीच पर जाना पसंद करोगे।"

मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थीं सारा

मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती थीं सारा

सारा ने कहा, "जब मैंने 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की, तो मैं चिकित्सा की पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन मेरे हाथ कांपते थे तो मुझे महसूस हुआ कि मैं सर्जरी नहीं कर सकती। इसलिए मैंने कानून की पढ़ाई करने का निर्णय लिया और इतिहास और राजनीति विज्ञान का अध्ययन किया। लेकिन अंतिम वर्ष में, मैंने अपना अभिनय पाठ्यक्रम किया।"

सारा अली खान के बॉयफ्रेंड के साथ ड्रिंक कर सैफ अली खान

सारा अली खान के बॉयफ्रेंड के साथ ड्रिंक कर सैफ अली खान

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सैफ अली खान ने बताया था कि वह सारा के बॉयफ्रेंड से मिल चुके हैं। इसके बाद सैफ ने कहा था कि- मैं सारा अली खान के बॉयफ्रेंड के साथ ड्रिंक कर चुका हूं। लेकिन, इसके बाद वह रोने लगा था। सैफ ने कहा था कि- मैं काफी ओपन माइंडेड हूं। मेरे पिता भी मेरे साथ काफी फ्रेंडली थे। सारा ने बताया कि- शो के रैपिड फायर राउंड में सैफ अली खान से पूछा गया कि- वह सारा अली खान के बॉयफ्रेंड से क्या तीन पूछेंगे। इस पर सैफ अली खान ने जवाब दिया- 'पॉलिटिकल व्यूज और ड्रग्स'। सैफ के कॉमेंट में आगे करण जोड़ते हैं, 'पैसे के बारे में पूछा जाना अच्छा रहेगा। सैफ कहते हैं-पैसा है तो मेरी बेटी से शादी कर सकते हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+