सपना चौधरी के 'घूंघट की ओट में' वीडियो ने YouTube पर काटा बवाल, डांस मूव्स ने लूटा फैंस का दिल

नई दिल्ली। हरियाणा की सबसे प्रसिद्ध कलाकार और बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट सपना चौधरी लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनके डांस के दीवाने सिर्फ उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि देश-दुनिया के कोने-कोने में है, उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूट्यूब पर उनके अधिकतर डांस वीडियो के व्यूज 100 मिलियन के पार हैं। इंटरनेट पर पोस्ट होने वाला उनका कोई भी वीडियो मिनटों में वायरल हो जाता है।

यूट्यूब पर सपना के गाने ने मचाया धमाल

यूट्यूब पर सपना के गाने ने मचाया धमाल

सपना चौधरी का दो साल पुराना डांस वीडियो फिर वायरल हुआ है जिसे लोग यूट्यूब पर खूब प्यार दे रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। वहां भी उन्होंने अपने हरियाणवी अंदाज और ठुमकों से बिग बॉस के घर को चमकीला कर दिया था। सपना चौधरी के फैंस उनकी डांस के इस कदर दीवाने हैं कि सपना के पूराने वीडियो आज भी वायरल हो जाते हैं।

'घूंघट की ओट में' पर सपना चौधरी खूबसूरत डांस

'घूंघट की ओट में' पर सपना चौधरी खूबसूरत डांस

इन दिनों सपना चौधरी का 'घूंघट की ओट में' गाने पर किया डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, हालांकि यह वीडियो यूट्यूब पर 20 मार्च, 2020 को पोस्ट किया गया था लेकिन यह एक बार फिर वायरल है। 'घूंघट की ओट में' पर किया गया सपना चौधरी के डांस को देखकर उनके फैंस वीडियो को अपना प्यार दे रहे हैं। अब तक गाने को 9,295,282 बार देखा जा चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ रही हैं।

डांस के साथ जबरदस्त एक्सप्रेशन

डांस के साथ जबरदस्त एक्सप्रेशन

गाने में सपना डांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी हरे रंग के सूट सलवार में घूंघट ओढ़े बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लाइव स्टेज डांस परफॉर्मेंस को लाखों की संख्या में लोग देखते दिख रहे हैं। भीड़ में कई लोग सपना के इस लाइव परफॉर्मेंस को अपने फोन में भी कैद कर रहे हैं ताकि वह उसे बाद में भी देख सकें। इंटरनेट पर सपना के इस डांस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

197 मिलियन से ज्यादा व्यूज

197 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इतना ही नहीं कई लोगों ने सपना के गाने पर कमेंट कर के उनके प्रति अपना प्यार जताया है। बता दें कि 'घूंघट की ओट में' गाने को राज मावर ने गाया है। इस गाने को राज मावर ने सपना चौधरी के साथ भी शूट किया है जिसे लोगों ने यूट्यूप पर खूब पसंद किया। उस वीडियो को भी 197 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब सपना का कोई वीडियो फिर से वायरल हुआ हो इससे पहले भी उनके कई वीडियो ट्रेंडिंग में आते रहते हैं।

इस हरियाणवी गाने ने तोड़ा सपना के सबसे हिट सॉन्‍ग का रिकॉर्ड

इसमें कोई शक भी नहीं कि सपना चौधरी हरियाणवी म्‍यूजिक की जान हैं। उनके गाने रिलीज होते हैं जबरदस्‍त वायरल हो जाते हैं। डीजे हो या कोई शादी समारोह, बिना सपना के गाने बजे पूरे ही नहीं होते। लेकिन इन दिनों एक हरियाणवी गाने ने सपना चौधरी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले 'तेरी आंख्या का यो काजल' के नाम से रिकॉर्ड था। गाने का नाम है 'बहू काले की'। 'बहू काले की', ये गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हर पार्टी मानों अब इसके बिना पूरी नहीं हो रही। गाने को यू-ट्यूब पर 481 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' को 469 मिलियन व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, फैंस ने कहा-लीजेंड कभी नहीं मरते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+