मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, फैंस ने कहा-लीजेंड कभी नहीं मरते
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, फैंस ने कहा-लीजेंड कभी नहीं मरते
नई दिल्ली। बॉलीवुड को एक के बाद एक झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 71 साल की उम्र में सरोज खान दुनिया को अलविदा कर गईं। पिछले कई दिनों से वो बीमार थी। शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एक और झटके से बॉलीवुड टूट गया। 4 दशकों तक सरोज खान ने बॉलीवुड में काम किया और एक से बढ़कर एक कोरियोग्राफी की। उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी की वजह से उन्हें तीन बार नेशनल अवार्ड से नवाजा गया , लेकिन अब ये बेहतरीन कलाकार हमारे बीच नहीं है। सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड और उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Recommended Video

बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा
बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। कोरियोग्राफर सरोज खान अब नहीं रहीं। शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है। सरोज खान की मौत की खबर सुनकर फैंस काफी सदमे में है। वहीं बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सरोज खान को याद करते हुए लिखा कि इस बुरी खबर के साथ आज सुबह हुई है। महान कोरियोग्राफर सरोज खान अब नहीं रहीं। वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर सरोज खान को श्रद्धांजलि दी और लिखा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। यह बॉलीवुड जगत के लिए बड़ा नुकसान है। रितेश ने लिखा कि उन्होंने गीतों के शूट का परिदृश्य अपनी कोरियोग्राफी से बदल दिया।

लीजेंट कभी मरते नहीं
वहीं फैंस ने सरोज खान को याद करते हुए लिखा कि लीजेंट कभी मरते नहीं है। फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी कोरियोग्राफी को याद किया। एक्सट्रेस निम्रत कौर ने लिखा कि मेरी लाइफ में कोरियॉग्राफर जैसे शब्द लाने वाली सरोज जी ही थीं। निम्रत ने लिखा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके अपनों को हिम्मत रखने की ताकत मिले। वहीं सुनील ग्रोवर ने लिखा कि सरोज खान के निधन की दुखद खबर से हैरान हूं। उनके साथ एक युग का अंत हो गया।

भावुक हुए डेमो डिसूजा
कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा सरोज खान के निधन से बेहद भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका दर्ज बयां किया। डेमो ने लिखा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे आपके साथ डांस करने का मौका मिला। मुझे सिखाने के लिए आपको दिल से शुक्रिया। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरु किया था काम
सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 में निर्मला नागपाल के रूप में हुआ था। उन्होंने तीन साल की उम्र में ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शउरुआत की थी। कई बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया। उन्होंने बी सोहनलाल से कोरियोग्राफी की ट्रेनिंग ली और 1974 में गीता मेरा नाम में बतौर कोरियोग्राफर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की।

3 बार मिला नेशनल अवार्ड
सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। साल 1947 में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर इंट्री की। उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों में अपनी कोरियोग्राफी का हुनर दिखाया। उन्हें उनकी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें फिल्म तेजाब के सदाबहार गाने ' एक-दो तीन' गाने की कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'ये इश्क हाये' के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
-
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
'बंद करना बे', ये किस पर भड़के संजय दत्त? Video में चिल्लाते हुए आए नजर, वायरल हुआ क्लिप -
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications