बिग-बॉस में दिख रहीं सपना के सिर से 12 साल की उम्र में उठा पिता का साया, डांस के दौरान हुई गलत हरकत
जब डांस में दौरान पैसे न्यौछावर के बहाने सपना के साथ हुई थी गलत हरकत
नई दिल्ली। हरियाणा और उत्तर भारत में अपने डांस से खास पहचान बनाने वाली सपना चौधरी बिग-बॉस के ग्यारहवें सीजन का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने इससे पहले अपने बारे में कई खुलासे कई हैं, वहीं उनके बारे में कई बातें भी सामने आ रही हैं। आज हरियाणा से मुंबई तक पहचान रखने वाली सपना को अपने शुरुआती दिनों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वो स्टेज पर गंदी हरकत का भी सामना कर चुकी हैं।


जब स्टेज पर गिरीं सपना
कुछ समय पहले सपना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान धड़ाम से गिर पड़ी थीं। वहीं एक बार एक शख्स ने उनके डांस को देखकर इन पर रुपए न्यौछावर करने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा। सपना चौधरी ने ये रुपए उस पर वापस फेंक दिए थे। अब उनके हर प्रोग्राम में सुरक्षाकर्मी रहते हैं। सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था। इसके बाद मां, भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सपना ने डांस में अपना करिअर बनाया और नाम कमाया।

जब सपना चौधरीने खाया जहर
सपना चौधरी ने 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चकरपुर में एक प्रोग्राम में 'सांग बिगड़ग्या जातां का' रागिनी गाई थी। रागिनी में सपना चौधरी पर विशेष जाति का अपमान करने के आरोप लगााते हुए जुलाई 2016 में गुड़गांव जिले के खांडसा निवासी नवाब सतपाल तंवर नामक एक शख्स ने सपना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी। 4 सितंबर 2016 को सपना ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की, 10 दिन तक अस्पताल में उन्हें भर्ती रहा पड़ा था। सपना ने अपने सुसाइड नोट में ये पूरा मामला लिखा था।

'बिग-बॉस के घर में खूब नाच-गाना'
सपना चौधरी ने कहा कि वे बिग बॉस के घर में सुबह जैसे ही गाने बजेगा तो वे खूब नाचेंगी। बता दें कि बिग बॉस के प्रोमो में भी सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर सलमान खान के साथ डांस कर रहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपना ये हुनर बिग बॉस के घर में भी दिखाएंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वो भी बाकि कंटेस्टेंट की तरफ दूसरों पर चिल्लाएंगी? सपना ने कहा कि नहीं वो किसी पर भी नहीं चिल्लाएंगी। बात सही हो या गलत चिल्लाना उनकी आदत में शुमार नहीं है।
Bigg Boss 11: सलमान खान ने पूछा तो फूट पड़ी सपना, बताया क्यों खा लिया था जहर












Click it and Unblock the Notifications