Bigg Boss 11: सलमान खान ने पूछा तो फूट पड़ी सपना, बताया क्यों खा लिया था जहर
Bigg Boss 11: सलमान खान ने पूछा तो फूट पड़ी सपना, बताया क्यों खा लिया था जहर
Recommended Video

नई दिल्ली। 2016 में खुदकुशी की कोशिश करने वाली गायक सपना चौधरी ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग-बॉस के होस्ट सलमान खान से बात करते हुए बताया है कि क्यों उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की थी। बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले सलमान खान ने सपना चौधरी से बातचीत की। सलमान खान ने उनसे पूछा कि आप एक बार ज्यादा ही परेशान हो गई थी जिंदगी से? इस पर सपना ने जवाब दिया कि हां, ऐसा हुआ था और इसके बाद थोड़ा जहर खा लिया था। सपना ने कहा कि उस वक्त मैं लोगों की सुनती थी और मैं परेशान हो जाती थी लेकिन अब मैं इस पर ध्यान नहीं देती कि लोग क्या कह रहे हैं।


क्या हुआ था सपना के साथ
सपना चौधरी ने 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चकरपुर में एक प्रोग्राम में 'सांग बिगड़ग्या जातां का' रागिनी गाई थी। रागिनी में सपना चौधरी पर विशेष जाति का अपमान करने के आरोप लगााते हुए जुलाई 2016 में गुड़गांव जिले के खांडसा निवासी नवाब सतपाल तंवर नामक एक शख्स ने सपना के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी। 4 सितंबर 2016 को सपना ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की, 10 दिन तक अस्पताल में उन्हें भर्ती रहा पड़ा था। सपना ने अपने सुसाइड नोट में ये पूरा मामला लिखा था।

'बिग-बॉस के घर में भी होगा नाच-गाना'
सपना चौधरी ने कहा कि वे बिग बॉस के घर में सुबह जैसे ही गाने बजेगा तो वे खूब नाचेंगी। बता दें कि बिग बॉस के प्रोमो में भी सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर सलमान खान के साथ डांस कर रहीं है। उन्होंने कहा कि वो अपना ये हुनर बिग बॉस के घर में भी दिखाएंगी। यह पूछे जाने पर कि क्या वो भी बाकि कंटेस्टेंट की तरफ दूसरों पर चिल्लाएंगी? सपना ने कहा कि नहीं वो किसी पर भी नहीं चिल्लाएंगी। बात सही हो या गलत चिल्लाना उनकी आदत में शुमार नहीं है।

12 साल की उम्र से गा रहीं
सपना का जन्म 25 सिंतबर 1990 में हरियाणा के रोहतक में हुआ। मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली सपना की शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई। पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे, लेकिन 2002 में पिता की मृत्यु के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। सपना ने इस जिम्मेदारी को संभाला और पूरे परिवार का पालन करने के लिए 12 साल की उम्र ही संगीत को अपना करियर चुन लिया।

'सॉलिड बॉडी' गाने से हुईं घर-घर मशहूर
सपना हरियाणी गायिका है। उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया , लेकिन ' सॉलिड बॉडी रै' ने उन्हें चंद दिनों में ही हरियाणा की फेमस स्टार बना दिया। इस गाने से सपना को इतना मशहूर किया वो न केवल हरियाणा में बल्कि राजस्थान, यूपी, पंजाब और दिल्ली में मशहूर कर दिया। इस गाने के बाद सपना को पहचान मिल गई।
Bigg Boss-11 में दिखेंगी अर्शी खान, शाहिद अफरीदी को बताया था बेड पर जबरदस्त












Click it and Unblock the Notifications