बिहार में सुशांत केस की FIR पर बोले संजय राउत- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर राजनीति भी जमकर हो रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। इस बीच, सुशांत केस की पटना में हुई एफआईआर और सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर शिवेसना प्रवक्ता संजय राउत ने निशाना साधा है। राउत ने सोमवार को कहा, अगर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की यो ये उनकी मजबूरी थी। यह केन्द्र के अंदर आती है और सरकार की अपनी मजबूरिया हैं। बिहार सरकार ने इस केस की सीबीआई जांच की सिफारिश की है जबकि उसका इस मामले से कुछ लेना-देना नहीं है। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? जांच यहां पर चल रही है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: CBI जांच पर बोले Sanjay Raut- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम | वनइंडिया हिंदी
    बिहार में सुशांत केस की FIR पर बोले संजय राउत- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम

    उन्होंने कहा, "एफआईआर मुंबई में दर्ज है और मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बिहार में भी अचानक एफआईआर दर्ज की गई। इसकी क्या जरूरत है? पुलिस पर कुछ तो भरोसा रखें। हर पुलिस अपने राज्य में एक प्रतिष्ठा रखती है, अगर आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो मामला और बिगड़ जाता है।" इससे पहले रविवार को राउत ने शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक स्तंभ ''रोखठोक'' में कहा कि अभिनेता की दुर्भाग्यपूर्ण आत्महत्या को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखना गलत है। सुशांत का शव 14 जून को उपनगरीय बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला था।

    बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरोप लगाया कि इस मामले से जुड़े सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो रही है और उन्हें नष्ट किया जा रहा है। आनंद ने कहा, 'शिवसेना ने एक 'सामना' में एक बेतुका सा लेख लिखा था, जिसमें उसने सुशांत के फैन्स, परिवार, बिहार सरकार और बिहार की पुलिस का अपमान किया। यह स्पष्ट है कि शिवसेना के नेता सीबीआई जांच से डर और घबरा रहे हैं। सीबीआई को संजय राउत और आदित्य ठाकरे से पूछताछ करनी चाहिए। उनका नार्को-टेस्ट भी किया जाना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+