संजय राउत ने बताया- 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे सीएम उद्धव ठाकरे, बीजेपी पर किया पलटवार

नई दिल्ली। शिवसेना के विरष्ठ नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने बताया कि सीएम उद्धव ठाकरे 7 मार्च को उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या जाएंगे। बता दें कि शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बताया कि महा विकास अघाड़ी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।

Sanjay Raut said Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray will visit Ayodhya on 7th March

गौरतलब है कि सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीति शुरू होने के बाद शिवसेना ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। शनिवार के संजय राउत ने स्पष्ट किया कि उद्धव ठाकरे आगामी 7 मार्च को अयोध्या जाएंगे। संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी के सवाल पर भी पलटवार किया है जिसमें यह पूछा गया था कि क्या उद्धव ठाकरे अपने साथ राहुल गांधी को भी अयोध्या ले जाएंगे? बीजेपी के सवाल पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने पूछा कि क्या भाजपा नेता जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को अपने साथ अयोध्या ले जाएंगे?

बता दें कि सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर 22 जनवरी को संजय राउत ने कहा था कि हमारा अयोध्या से खास रिश्ता है। यह रिश्ता आस्था और विश्वास का है। प्रदेश में हमारी सरकार है, जिसमे उद्धव ठाकरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, यह भगवान राम के आशीर्वाद से ही है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर हम भगवान राम का आशीर्वाद लें और उनकी आज्ञा का पालन करें। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे और भगवान राम का आशीर्वाद लेंगे। गठबंधन में हमारी सरकार के अन्य मंत्री भी अयोध्या जाएंगे। यह आस्था का मामला है इसे राजनीति से ना जोड़ें।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर क्या कभी पाकिस्‍तान बना हैं हमारे देश का मेहमान? जानें अब तक कौन से देश बने चीफ गेस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+