समीरा रेड्डी ने शेयर की बेटी की पहली फोटो, लिखी ये खूबसूरत बातें
नई दिल्ली। एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी खबर उन्होंने खुद इंस्टाग्राम की मदद से अपने फैंस को दी। अब उन्होंने बेटी की तस्वीर शेयर कर शानदार कैप्शन लिखा है। फोटो में समीरा एक खिड़की के पास बेटी को गोद में लिए बैठी हैं और बहुत प्यार और ममता की नजर से उसे निहार रही हैं। बता दें कि समीरा के पहले से एक बेटा है और उन्होंने दूसरी बार एक बेटी को जन्म दिया है।

'बेटी ने मुझे जंगली घोड़ों सी ताकत दी'
समीरा रेड्डी ने अपनी बेटी के साथ इस फोटो के कैप्शन में प्यारी बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा कि इस छोटी सी बच्ची ने मुझे जंगली घोड़ों सी ताकत दी है। वह चाहती थी कि मैं फिर से खुद को पा लूं। वह जानती थी कि मैं खो गयी हूं और उसने मुझे रास्ता दिखाया। मुझे मातृत्व का जश्न मनाने के लिए एक आवाज़ मिली, शरीर की धारणा में बदलाव और सबसे अच्छा हिस्सा लोगों तक पहुंचना था। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे लोगों को इतना जुड़ाव महसूस हुआ और मुझे यहां आने के लिए समर्थन मिला! हमने एक बेटी के लिए प्रार्थना की और हमें वह मिली।
View this post on InstagramA post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
बेटी पैदा होने पर यूं दी थी खुशखबरी
बीते शुक्रवार को समीरा रेड्डी ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद बच्ची के नन्हें हाथों की फोटो शेयर कर समीरा ने लिखा था - हमारी नन्हीं परी आज सुबह आई...मेरी बेबी गर्ल। सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कई फोटो शूट भी कराए थे।
View this post on InstagramA post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
गर्भ के 9वें महीने में कराया था अंडरवाटर फोटोशूट
समीरा ने गर्भ के 9वें महीने मं बेबी बंप के साथ शानदार फोटो शूट कराया था। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ ये शूट अंडरवाटर कराया था जिसमें वे जबरदस्त दिख रही थी। फोटो में उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। बता दें कि ऐसी चीज पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने कराई है। समीरा की इस तस्वीर को देखकर हो सकता है कि कई लोगों को ये फोटोशॉप और फिलटर की हुई लगे। ऐसे में समीरा ने कैपशन में साफ लिखा है कि 'मैं गर्व से कहती हूं कि ये तस्वीरें बिल्कुल वास्तविक हैं जिसमें किसी फिल्टर, किसी टचअप या किसी फोटोशॉप का प्रयोग नहीं किया गया है।'
View this post on InstagramA post shared by Sameera Reddy (@reddysameera) on
प्रेग्नेंसी में बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दों पर की बात
बता दें कि समीरा दूसरी बार मां बनी हैं। एक अन्य अंडर वाटर फोटो में समीरा ने पिंक बिकिनी पहनी है और लेटी हुई सी मुद्रा में हैं। इस फोटो के कैप्शन में समीरा ने लिखा है- 'पूरी तरह से जाने देना और निडर हो जाना मुक्ति है'। बता दें कि समीरा प्रेग्नेंसी के समय बॉडीशेमिंग जैसे मुद्दों पर हमेशा से खुलकर बात करती रही हैं। साथ ही उनकी प्रेग्नेंट शरीर पर टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब भी देती रही हैं।
यह भी पढ़ें- बेबी बंप को लेकर ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक समीरा ने बिकिनी फोटोशूट कराकर दिया ये जवाब
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications