संबित पात्रा ने शरजील इमाम का Video शेयर कर शाहीन बाग पर साधा निशाना

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद बवाल मचा हुआ है। इस वीडियो को खुद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'दोस्तों शाहीन बाग की असलियत देखे, यहां असम को इंडिया से काट कर अलग करने की बात कही जा रही है'। बता दें, वीडियो जारी करने के बाद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फेंस की और वहां भी इस मुद्दे को उठाया। हालांकि जांच में यह बात सामने आई कि यह वीडियो शाहीन बाग नहीं बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है।

Recommended Video

    Shaheen Bagh वाले Sharjeel Imam के Viral Video पर BJP-AAP ने क्या कहा ? | Oneindia Hindi
    संबित पात्रा ने शेयर किया वीडियो

    संबित पात्रा ने शेयर किया वीडियो

    गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स असम को लेकर एक बयान दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा कि अगर ये वीडियो एंटी नेशनल नहीं है तो क्या है? वीडियो के बारे में बताते हुए संबित पात्रा ने कहा, इसमें एक शख्स कह रहा है कि असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी जिम्मेदारी है।

    शाहीन बाग नहीं, तौहीन बाग कहना चाहिए

    उन्होंने आगे कहा, वीडियो में शख्स बोल रहा है कि रेल पटरी पर इतना मलबा डालो की भारत की फौज असम जा ही ना सके। सभी गैर मुस्लिम अगर हमदर्द हैं तो हमारी शर्तों पर आना होगा। संबित पात्रा ने देश से पूछा कि यह भारत विरोधी नहीं है तो क्या है? अपने ट्वीट के बाद बीजेपी प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित किया और वहां भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बातें शाहीन बाग में हो रही हैं, उसे दिशाहीन बाग कहना चाहिए या तो तौहीन बाग कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता को खत्म करने की साजिश यहां रची जा रही है।

    असम के मंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया

    वीडियो सामने आने के बाद असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा का भी प्रदर्शनकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को उन्होंने कहा कि शरजील इमाम ने कहा कि असम को शेष भारत से अलग कर देना चाहिए। राज्य सरकार उसके इस बयान पर संज्ञान लिया है और इस मामले पर केस दर्ज करवाने जा रही है।

    बीजेपी कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत

    शरजील इमाम का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के ही बीजेपी कार्यकर्ता और एडवोकेट विवेक गर्ग ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शरजील इमाम के खिलाफ आईपीसी और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि आपको बता दें कि यह वीडियो, जिसे शाहीन बाग का बताया जा रहा है, वो वीडियो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है।

    यह भी पढ़ें: Nirbhaya case: फांसी टालने के लिए दोषी विनय का ये हथकंडा हुआ फेल, कोर्ट ने खारिज की याचिका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+