मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, राहुल ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
गुरुग्राम, 02 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। शिवपाल यादव और प्रतीक यादव मेदांता में ही मौजूद हैं। अखिलेश यादव अस्पताल पहुंच गए हैं। वह खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि, नेता जी की हालत स्थिर है।
Recommended Video

82 साल के मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब चल रहा था। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह तभी से अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। रविवार दोपहर को अचानक में मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जांच पड़तताल में पता चला कि उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। साथ ही ब्लडप्रेशर भी कम हो गया था। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने का फैसला किया।
मुलायम सिंह के खराब स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद अखिलेश यादव गुरुग्रान पहुंच गए हैं। । डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार हो रहा है। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा है। जिसके चलते उनकी राजनीति में सक्रियता बहुत कम हो गई थी।
मार्च में यूपी में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान भी वह पार्टी की रैली और सभाओं से दूर रहे थे, हालांकि जब अखिलेश यादव की रथ यात्रा उनके गृह जिले पहुंची तब मुलायम सिंह अखिलेश यादव के साथ बस में दिखे थे। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की कामना नहीं है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा कि, मुलायम सिंह जी की ख़राब सेहत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications