ओडिशा: PM के कार्यक्रम से पहले सपा ने निकाली बैलगाड़ी रैली, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का खिलाफ प्रदर्शन
भुवनेश्वर। एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने के मौके पर आज प्रधानमंत्री ओडिशा के कटक में अपने सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे थे। एक ओर पीएम सरकारी की कामयाबी गिनवा रहे थे तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी बैलगाड़ी रैली निकलाकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। ओडिशा में समाजवादी पार्टी कमेटी ने पीएम के कार्यक्रम के दौरान बैलगाड़ी रैली निकालकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के खिलाफ विरोधी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा के साथ-साथ वाम दल और कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने जहां एनडीए के 4 साल को अविश्वास दिवस के रूप में मनाया तो वहीं बिहार कांग्रेस के नेताओं ने रिक्शा की सवारी कर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमत के खिलाफ प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications