सलमान मुस्लिम हैं इसलिए उन्हें सजा सुनायी गई: नरेश अग्रवाल
नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सपा नेता नरेश अग्रवाल ने स्टार सलमान खान के मुद्दे पर भी विवादित बयान दिया है। नरेश अग्रवाल का कहना है कि गैरइरादतन हत्या के मामले में सलमान खान को सजा सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि वो अल्पसंख्यक वर्ग के यानी कि मुसलमान हैं।
अगर महाराष्ट्र सरकार ने सलमान के खिलाफ ऐसा किया है और अदालत को गुमराह किया है तो यह सरासर गलत है। सलमान खान बहुत बड़े अभिनेता है, उनके चाहनेवालों की संख्या करोड़ों में है, ऐसे में उन्हें सजा देना सरासर गलत है, वो कानून प्रक्रिया के तहत बेल मांग रहे थे, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को उसका विरोध नहीं करना चाहिए, महाराष्ट्र सरकार को अपनी छोटी सोच बदलनी होगी।
हालांकि नरेश अग्रवाल के इस बयान पर जब विवाद बढ़ा तो नरेश अग्रवाल अपने बयान से पलट गये, उन्होंने कहा कि उनके बयान को मीडिया वालों ने तोड़-मरोड़ कर और अधूरा पेश किया। मैं भी एक वकील हूं और मुझे पता है कि अदालत कैसे काम करती है। मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला गया, अदालत हमेशा तथ्यों और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाती है, न कि धर्म और जाति के आधार पर।'
मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के खिलाफ हिट एंड रन केस मामले में पांच साल की सजा हुई है और हाईकोर्ट से उन्हें दो दिन की बेल मिली है।













Click it and Unblock the Notifications