Pics: बेल के बाद सलमान पहुंचे घर, तनाव के साथ अब 8 मई का इंतजार
मुंबई। बुधवार का पूरा दिन अभिनेता सलमान खान ने जिस टेंशन में काटी है उसे हम-आप सोच भी नहीं सकते हैं। हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद जब रात सवा आठ बजे के करीब सलमान खान अपने भाई-बहनों के साथ अपने घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट पहुंचे तो उनके घर पर पहले से ही फिल्मी हस्तियों का तांता लगा हुआ था, यही नहीं पूरी रात लोग उनसे मिलने आते ही रहे। बेशक सलमान को बेल मिल गई है लेकिन पूरा दिन और रात उनके लिए तनाव भरा ही रहा।
औऱ अब इसी तनाव के साथ सलमान खान और उनके परिवार वाले 8 मई का इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन उनके वकील जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। वैसे सलमान खान के बेल में एक टेक्निकल इश्यू ने भी अहम रोल निभाया, कोर्ट में लाइट चली जाने की वजह से ऑर्डर टाइप नहीं हो पाया और ऑर्डर की कॉपी नहीं मिली। जो अब नये सिरे से 8 मई को पढ़ी जायेगी, इसका फायद अभिनेता को मिला जिसके कारण उनकी बेल आसानी से हो गई।
गौरतलब है कि सलमान खान को मुंबई की सत्र अदालत ने 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनायी है।













Click it and Unblock the Notifications