Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिग बॉस 13 से हटने की खबरों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान क्या बिग बॉस 13 छोड़ने की योजना बना रहे हैं? इस तरह की अटकलें पिछले कुछ दिनों से लगातार लगाई जा रही हैं। ये चर्चा उस समय शुरू हुई जब बिग बॉस 13 के मेकर्स ने हाल ही में शो को पांच हफ्ते का एक्सटेंशन देने का ऐलान किया। इसी के बाद खबरें आईं कि सलमान शो छोड़ रहे हैं उनकी जगह फराह खान बिग बॉस को होस्ट करती नजर आ सकती हैं। सलमान खान के व्यस्त शिड्यूल की वजह से उनके बिग बॉस 13 छोड़ने की बात कही जा रही थी, हालांकि, अब खुद सलमान खान ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मुंबई मिरर को दिए गए इंटरव्यू में दिग्गज एक्टर ने बिग बॉस शो को लेकर और इसे छोड़ने की अटकलों के संबंध में किए गए सवालों पर खुलकर जवाब दिया।

बिग बॉस को लेकर बोले सलमान- ये मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा

बिग बॉस को लेकर बोले सलमान- ये मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा

मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बिग बॉस शो लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हां, ये मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है। जिसमें एक हिस्सा इसे काटकर दूर फेंकना चाहता है, लेकिन मेरी जिंदगी का दूसरा हिस्सा इसे साथ में रखना चाहता है। और बाद वाला हिस्सा हावी है जो इसे बाहर फेंकना चाहता है।'

बिग बॉस 13 के एक्सटेंशन के बाद सलमान के शो छोड़ने की अटकलें

बिग बॉस 13 के एक्सटेंशन के बाद सलमान के शो छोड़ने की अटकलें

सलमान खान साल 2011 से बिग बॉस से जुड़े हुए हैं जब उन्होंने शो के चौथे सीजन की मेजबानी की। ये शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और काफी लोकप्रिय है। हालांकि, पिछले कुछ सीजन से लगातार सलमान के इस शो छोड़ने की अटकलें लगती हैं लेकिन आखिर में मेकर्स दिग्गज एक्टर को शो की मेजबानी के लिए मना लेते हैं। इस बार भी सलमान खान के शो छोड़ने की अटकलें शुरू हुई हैं। इसी बीच अब उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया है।

'बिग बॉस' पसंद है या नहीं? सलमान ने दिया ये जवाब

'बिग बॉस' पसंद है या नहीं? सलमान ने दिया ये जवाब

मुंबई मिरर से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ये शो पसंद नहीं है, इस पर सलमान खान ने कहा, 'मुझे यह पसंद है। यह स्ट्रेसफुल हो जाता है, लेकिन मैं इससे बहुत कुछ सीखता हूं। इस शो के जरिए मुझे पता चलता है कि देश कहां जा रहा है, मूल्यों, नैतिकताओं, जांच और सिद्धांतों का क्या हो रहा है। हम इसे सेलिब्रिटीज के साथ देखते हैं। इसमें खूबसूरती ये है कि जब ये सेलेब्स बिग बॉस हाउस से बाहर आते हैं तो वह बिल्कुल भी वैसे नहीं रहते जैसा कि वो घर में नजर आते थे। वह घर ही ऐसा है जो लोगों को ऐसा बना देता है।'

सलमान की जगह फराह के बिग बॉस 13 को होस्ट करने की अटकलें

सलमान की जगह फराह के बिग बॉस 13 को होस्ट करने की अटकलें

हालांकि, सलमान खान ने बिग बॉस 13 छोड़ने को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा। लेकिन सलमान के फैंस चाहते हैं कि बिग बॉस को वहीं होस्ट करें। दिग्गज एक्टर पिछले 10 सीजन से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। कई फैंस तो सलमान खान की वजह से बिग बॉस को खासा पसंद करते हैं। ऐसे में ये भी माना जा रहा कि अगर वो शो से अलग होते हैं इससे शो की टीआरपी पर असर पड़ सकता है। बता दें कि बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट्स के व्यवहार से सलमान खान थोड़े नाराज जरूर हुए थे। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि सलमान खान बिग बॉस का शो छोड़ रहे हैं और फराह खान बिग बॉस को होस्ट कर सकती हैं। फिलहाल क्या वाकई में शो से सलमान अलग हो सकते हैं ये तो आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने खोला राज, बताया बिग बॉस 13 में कौन है उनका फेवरेट कंटेस्टेंट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+