बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने खोला राज, बताया बिग बॉस 13 में कौन है उनका फेवरेट कंटेस्टेंट

नई दिल्ली। कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से मेकर्स लगातार बिग बॉस में टीआरपी की चाहत के लिए कुछ ना कुछ नया कर रहे हैं, उसका सीधा असर शो की लोकप्रियता पर नजर आ रहा है। आज जनता या फिर बिग बॉस के फैंस ही नहीं कई सेलिब्रिटीज भी सलमान खान के इस शो को खासा पसंद कर रहे हैं। अब बिग बॉस के फैन्स की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का नाम भी जुड़ गया है। जरीन खान ने बताया कि उन्हें बिग बॉस 13 देखना पसंद है, यही नहीं उन्होंने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा भी कर दिया।

जरीन खान ने बताया- सिद्धार्थ शुक्ला हैं उनके फेवरेट कंटेस्टेंट

जरीन खान ने बताया- सिद्धार्थ शुक्ला हैं उनके फेवरेट कंटेस्टेंट

बिग बॉस 13 के प्रसारण से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नाम घर में एंट्री करने वाले सदस्यों की लिस्ट में टॉप पर चल रहा था। हालांकि, जल्दी ही एक्ट्रेस ने खुलासा कर दिया था कि उनका बिग बॉस के घर में जाने का कोई इरादा नहीं है। भले ही जरीन खान घर में एंट्री नहीं की हों, लेकिन उनकी नजर लगातार बिग बॉस हाउस में चल रही हलचल पर रहती है। जरीन खान लगातार बिग बॉस शो को फॉलो करती हैं, इसका खुलासा उस समय हुआ जब हाल ही में वो सोशल मीडिया पर फैन्स से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान जरीन खान के एक फैन ने उनसे बिग बॉस 13 में उनके फेवरेट कंटेस्टेंट के बारे में सवाल किया।

सिद्धार्थ को सपोर्ट के पीछे जरीन ने बताई ये वजह

सिद्धार्थ को सपोर्ट के पीछे जरीन ने बताई ये वजह

बिग बॉस 13 में फेवरेट कंटेस्टेंट को लेकर जरीन खान ने बताया कि उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ज्यादा पसंद हैं। अभिनेत्री ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला इस समय शो के सबसे चर्चित हाउसमेट्स में से एक हैं। यही नहीं जरीन खान ने बाकायदा सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर भी सवाल-जवाब सेशन के दौरान शेयर की है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शो की शुरुआत में घर के अंदर एंट्री की और अपन शानदार गेम प्लान के जरिए सभी कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ते नजर आए।

जरीन ही नहीं ये सेलेब्स भी कर रहे सिद्धार्थ का सपोर्ट

जरीन ही नहीं ये सेलेब्स भी कर रहे सिद्धार्थ का सपोर्ट

केवल जरीन खान ही नहीं बिग बॉस को फॉलो करने वाले कई और सेलेब्स ने भी खुलासा किया है कि सिद्धार्थ शुक्ला उनके फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। इनमें कमाल आर. खान (केआरके), काम्या पंजाबी, डॉली बिंद्रा के साथ-साथ और भी कई नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया पर भी सिद्धार्थ शुक्ला को फैन्स का जमकर समर्थन मिल रहा है। यही नहीं कई सेलेब्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को सीजन 13 का विनर बनने की संभावना भी जताई है।

केआरके का दावा- सिद्धार्थ शुक्ला होंगे बिग बॉस 13 के विनर

केआरके का दावा- सिद्धार्थ शुक्ला होंगे बिग बॉस 13 के विनर

बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के समर्थन में आवाज बुलंद करने वालों में बॉलीवुड एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कमाल आर खान (केआरके) का नाम सबसे आगे चल रहा है। केआरके लगातार बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्ला के गेम की तारीफ करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ को लेकर एक ट्वीट किया, जो काफी वायरल हुआ। एक्टर कमाल आर खान ने इस ट्वीट में लिखा, 'एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में पहले दिन से ही बढ़त बनाए हुए हैं और वो शो भी जीतेंगे। यहां तक कि बिग बॉस का यह सीजन उनकी वजह से हमेशा याद किया जाएगा।'

इसे भी पढ़ें:- अयोध्या फैसले के कारण बिग बॉस के घर से बाहर हुए तहसीन पूनावाला? पत्नी की पोस्ट से उठे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+