फ्रंटलाइन वर्कर्स से अपनी लाइफ की तुलना करने पर सैफ अली खान की जमकर हुई ट्रोलिंग, यूजर बोला- 'आपको भ्रम हो गया है'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से सीधी जंग लड़ रहे देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स को पूरा भारत सलाम कर रहा है। महामारी के बीच डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना मरीजों की जिंदगी बचाने में लगे हैं, इस लड़ाई में अब तक कई डॉक्टर्स अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी जिंदगी की तुलना फ्रंटलाइन वर्कर्स से करने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। हाल में दिए उनके एक बयान से इंटरनेट पर हंगामा मचा हुआ है, जिसको लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए सैफ अली खान

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए सैफ अली खान

दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अब अपने काम पर लौट चुके हैं। कई दिनों पर सेट पर पहुंचने पर अभिनेता ने कोरोना काल में शूटिंग के अनुभव को साझा किया है। बता दें, सैफ अली खान ने भी हाल ही में यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपनी आगामी फिल्म Bhoot Police (भूत पुलिस) की शूटिंग फिर से शुरू की है। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने एक्टिंग को एक 'उच्च जोखिम वाला पेशा' (हाई रिस्क प्रोफेशन) बताया।

फ्रंटलाइन वर्कर से की अपने काम की तुलना

फ्रंटलाइन वर्कर से की अपने काम की तुलना

फिर क्या था, कोरोना वायरस संकट के बीच जहां अस्पताल में डॉक्टर्स रोज मौत से सीधी लड़ाई लड़ रहे हैं वहीं सैफ का अपने प्रोफेशन को सबसे जोखिम वाला काम बताने पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। उन्होंने सैफ अली के खिलाफ इंटरनेट पर मोर्चा खोल दिया और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, सैफ ने कहा कि फिल्म निर्माता यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सेट पर उचित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए लॉकडाउन के बाद हम एक बार फिर फ्रंटलाइन पर हैं। ये ज्यादा रिस्क वाला प्रोफेशन है, बिल्कुल अस्पताल में काम करने जैसा।

'एक्टर्स भी क्रेडिट डिजर्व करते हैं': सैफ

'एक्टर्स भी क्रेडिट डिजर्व करते हैं': सैफ

सैफ ने आगे कहा, 'आप जानते हैं, एक्टर्स मास्क नहीं पहन सकते और उस समय फिल्म के सेट पर काफी खरतनाक वातावरण होता है। लेकिन जिन लोगों के साथ मैंने काम किया है, उनमें से ज्यादातर ने काफी कोशिश की हैं। उन्होंने अपना बेहतर करने की कोशिश की है लेकिन ये फिर भी खतरनाक है। ये काफी मुश्किल वक्त है और मुझे ऐसा महसूस होता है कि एक्टर्स भी इसका क्रेडिट डिजर्व करते हैं।' सैफ की इन बातों को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

एक ट्विटर यूजर ने एक्टर सैफ अली खान को भ्रम का शिकार बताया है। वहीं एक अन्य यूजर ने अर्थव्यवस्था और सरकार के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह कुछ ऐसा ही है जैसे नोटबंदी दौरान विज्ञापनों की शूटिंग से कमाई करने वाले लोगों से कहते था आप बाहर जाइए, पैसे खर्च कीजिए ताकि अर्थव्यवस्था में मदद हो सके।' वहीं एक दूसरे यूजर ने सैफ अली खान को रियल और रील लाइफ में फर्क बताते हुए उनको भ्रमित कहा है। यूजर ने लिखा, जब जीवन और कला एक दूसरे में उलझ जाते हैं तो तो कलाकार वह चरित्र बन जाता है जिसे वह निभाता है। क्या यह भ्रम है।

यह भी पढ़ें: करीना के प्रेग्नेंट होने की खबर पर बोले सैफ अली खान-हां, मैं फिर से पापा बनने वाला हूं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+