करीना के प्रेग्नेंट होने की खबर पर बोले सैफ अली खान-हां, मैं फिर से पापा बनने वाला हूं

मुंबई। हिंदी सिनेमा की बेगम साहिबा यानी कि करीना कपूर दोबारा मां बनने वाली हैं, वो और एक्टर सैफ अली खान दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं, सैफ अली खान ने खुद आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा कर दी है, उन्होंने पत्नी करीना के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है। हमारे सभी शुभचिंतकों की शुभकाएनाएं प्यार और सहयोग का बहुत शुक्रिया।' बता दें कि साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी करने वाली करीना कपूर पहले से ही एक बेटे तैमूर की मां हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं।

सैफ अली खान हैं तीन बच्चों के पिता

सैफ अली खान हैं तीन बच्चों के पिता

गौरतलब है कि करीना कपूर एक्टर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं, सैफ की पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी। पहली शादी से सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। सारा अली खान एक अभिनेत्री हैं, सैफ ने 1991 में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया।

करीना ने किया था इशारा...

करीना ने किया था इशारा...

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में करीना ने कहा था कि वो और सैफ अपने दूसरे बच्चे के बारे में सोच रहे हैं और आज सैफ अली खान की बात से स्पष्ट हो गया कि उनकी सोच ने अब हकीकत का रूप ले लिया है।

सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं करीना कपूर

सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं करीना कपूर

आपको बता दें कि करीना कपूर, सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं, कोरोना संकट के बीच उन्होंने कई बार लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की थी। करीना और सैफ अली खान ने पीएम केयर्स फंड में डोनेशन दिया था, जिसके लिए वो काफी चर्चित भी रही थीं।

एक-एक रुपया अहमियत रखता है: करीना कपूर

एक-एक रुपया अहमियत रखता है: करीना कपूर

दरअसल करीना कपूर ने लिखा, 'आज जो मुश्किल हालात हैं, उनमें हम सभी को एक साथ मिलकर एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है। 'हम पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में सहयोग करते हैं। ऐसे कठिन समय में मदद के लिए बढ़ा हर हाथ और दिया गया एक-एक रुपया अहमियत रखता है। जैसे भी संभव हो मदद कीजिए। करीना, सैफ और तैमूर।'

 फिल्मों और एड में काफी सक्रिय हैं करीना कपूर

फिल्मों और एड में काफी सक्रिय हैं करीना कपूर

फिल्मों और एड में काफी सक्रिय करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'तख्त' है। करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म में करीना के साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा करीना कपूर, आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चढ्डा' में भी नजर आने वाली हैं।

शादी के बाद भी करीना ने नहीं छोड़ा काम

मालूम हो कि करीना ने शादी के बाद फिल्मों को अलविदा नहीं कहा, वो लगातार फिल्मों में सक्रिय रही हैं, हालांकि उन्होंने फिल्में करनी थोड़ी कम कर दी है, शादी के बाद करीना ने फिल्म 'दबंग 2' में आयटम नंबर करके उन लोगों को करारा जवाब दिया था, जो कि कहते थे कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म हो जाता है, करीना तो मां बनने के बाद भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+