'मुझे पूरी लाइफ मिली अब कोई पछतावा नहीं', लॉकडाउन में शर्मिला टैगोर की इन बातों से डरे सैफ अली खान

मुंबई। 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के चलते हर कोई अपने घरों में रहने को मजबूर है। देशवासी पूरी ईमानदारी से भारत सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं और कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। आज (शनिवार) लॉकडाउन का 11वां दिन है जिस वजह से लोगों पर इसका असर भी दिखने लगा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने लॉकडाउन में अपनी मां शर्मिला टैगोर के अजीबोगरीब व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, लॉकडाउन में उनका रवैया सबको डराता है।

सेल्फ-आइसोलेशन में हैं सैफ और करीना

सेल्फ-आइसोलेशन में हैं सैफ और करीना

भारत सहित दुनिया भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। महामारी को फैलने से रोकने और इस पर काबू पाने के लिए भारत सरकार ने देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। कई राज्यों में कर्फ्यू भी लागू है। ऐसे में हर वर्ग और क्षेत्र के लोग अपने घरों में रहकर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं। अभिनेता सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर के साथ अपने मुंबई आवास पर सेल्फ-आइसोलेशन में हैं।

मां शर्मिला कर रही हैं ऐसी बातें

मां शर्मिला कर रही हैं ऐसी बातें

लॉकडाउन के चलते सैफ अपनी मां से नहीं मिल पा रहे हैं, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने बेटे से दूर दिल्ली में रह रही हैं। महामारी के चलते लॉकडाउन में सैफ अपनी मां को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान शर्मिला टैगोर ऐसी बातें करती हैं जिससे वह डर जाते हैं। सैफ को उनके स्वास्थ्य की चिंता है। एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया के वह कैसे लॉकडाउन में अपनी मां और बहन को लेकर चिंतित हैं।

सैफ अली खान को सताने लगी मां की चिंता

सैफ अली खान को सताने लगी मां की चिंता

सैफ ने कहा, मैं अपनी मां के बारे में चिंता करता हूं, लेकिन अचानक उनका रवैया बहुत अजीब सा हो गया है। मेरी मां बोलती हैं कि उनको जीने के लिए पूरा जीवन मिला और उन्हें अब कोई पछतावा नहीं है, उनकी यह बातें मुझे डरा देती हैं। उन्होंने कहा कि सबा उनके साथ है लेकिन वह अपनी दूसरी बहन सोहा को नहीं मिल पा रहे हैं। सैफ ने आगे कहा कि मुझे इन दिनो सोहा की याद आ रही है, हम मिल तो नहीं पा रहे लेकिन फोन पर बातें हो जाती हैं। जब आप यात्रा पर होते हैं तो आप हर चीज और हर किसी से कट जाते हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना से 10 वीं मौत, 10 और नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या 100 पार हुई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+