गुजरात में कोरोना से 10 वीं मौत, 10 और नए पॉजिटिव केस, मरीजों की संख्या 100 पार हुई
अहमदाबाद. कोरोना वायरस की वजह से गुजरात में भी मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां इससे अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 10वीं और देश के हिसाब से 68वीं मौत शनिवार को दर्ज की गई। जबकि, अभी तक यहां 10 अन्य नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। जिससे कुल केस की संख्या का आंकड़ा 105 तक पहुंच गया है। यहां सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में 43 मामले सामने आए, जिनमें से अब तक 5 की मौत हुई है। जबकि, दूसरे नंबर पर गांधीनगर है। गांधीनगर में कोरोना वायरस के अब तक 13 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इस शहर में कोई मौत दर्ज नहीं की गई।

अब तक 14 मरीजों को ठीक किया गया
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में कोरोना से पीड़ित 14 मरीजों को ठीक भी किया जा चुका है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित जिस पहले मरीज को ठीक किया गया, वह राजकोट के जंगलेश्वर में रहता है। उसे बीते 17 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। पूरी तरह ठीक होने बाद उसने कहा कि, शहर के लोगों की पॉजिटिविटी के कारण ही अब यहां के सभी कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं। हमारे शहर पुलिस, मेडिकल स्टॉफ, सामाजिक और सेवाभावी संस्थाएं पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निभा रही हैं। डॉक्टरों ने कहा कि, हमने उसे तब ही हॉस्पिटल से घर जाने दिया, जब उसके सारे सैंपल निगेटिव आए।'

राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव केस 105 हुए
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि, गुजरात में अब तक करीब 1800 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण हो चुके हैं। जिनमें से ज्यादातर निगेटिव आए। हालांकि, पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 100 पार हो गई है। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है, क्योंकि वे टेस्ट पेंडिंग हैं। बता दें कि, विगत 31 मार्च को राजकोट में 16 और एक अप्रैल को 12 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि, शुक्रवार तड़के कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई। अब यह आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है।

क्वारंटाइन हुए लोगों के लिए सरकार की हेल्पलाइन
संकट की घड़ी में जिन लोगों को आईसोलेशन या फिर क्वारेंटाइन किया गया है, उनकी सहायता के लिए सरकार द्वारा 1100 नंबर की हेल्पलाइन शुरू की गई है। इस नंबर पर कॉल करके मरीज अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। यह हेल्पलाइन अहमदाबाद शहर के कठवाड़ा रोड स्थित एम्बुलेंस-108 के कार्यालय में कार्यान्वित की गई है। इस हेल्पलाइन पर 4 शिफ्ट में 16 कर्मचारी रहेंगे, जो लोगों को मार्गदर्शन व उपचार देंगे।

आइसोलेशन वार्डो में टीवी का इंतजाम कराया
राज्य सरकार ने आइसोलेशन वार्डो में टीवी का इंतजाम करने को भी कहा है, ताकि लोग अकेलापन महसूस न करें और न ही छोड़कर भागें। जो लोग लॉकडाउन या क्वारंटाइन का पालन नहीं कर रहे, उन पर पुलिसिया कार्रवाई करने के सीधे आदेश हैं। ऐसे में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस आए रोज सैकड़ों लोगों को पकड़ रही है। शहरों में कई इलाकों में आरएएफ को भी तैनात किया गया है।

कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अहमदाबाद
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि, अहमदाबाद शहर को देश में कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में से एक घोषित किया गया है। गुजरात में सबसे ज्यादा मरीज यहीं पाए गए हैं और मौतें भी यहीं ज्यादा हो रही हैं।
गुजरात का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह ठीक होकर लौटा, उसके सारे सैंपल निगेटिव आए
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications