बंद हुआ सहारा का अखबार, न्यूज चैनल और न्यूज पोर्टल

लखनऊ। एक समय दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहलाया जाने वाला सहारा परिवार आज अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। सहारा ग्रुप के अखबार, न्यज चैनलों पर पिछले तीन दिनों से हड़ताल का ताल बज रहा है।

Sahara news portal, paper and news channel is closed from 4 days

सहारा मीडिया वेंचर के कर्मचारी पिछले चार दिनों से तनख्वाह को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं जिसके चलते इसका प्रकाशन बंद हो गया है। हड़ताल का असर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों पर भी दिखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों से हड़ताल की वजह से इन चैनलों पर पहले से बने फीचर प्रोग्राम ही चल रहे हैं।

उधर सहारा समय के न्यूज पोर्टल पर भी चार दिन से कोई भी अपडेट नहीं किया गया है। 11 जुलाई से बंद हुए कामकाज की वजह से प्रबंध तंत्र के हाथ पैर फूल गये हैं।

ऐसे में सहारा से जुड़े हजारों पत्रकारों का भविष्य अधर में लटक गया है। कर्मचारी बिना वेतन के काम करने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि वित्तीय अनियममितताओं के चलते सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय तकरीबन दो साल से जेल की हवा खा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+