सुखबीर बादल की राष्ट्रपति से अपील- कृषि बिल पर न करें हस्ताक्षर

नई दिल्ली। किसानों से जुड़े बिल भले ही लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गए हैं, लेकिन इन बिल को लेकर विपक्षी दलों का हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। मोदी सरकार में शामिल सहयोगी अकाली दल भी इस एग्रीकल्चर बिल का विरोध कर रहा है। एग्रीकल्चर बिलों के पास होने के बाद अकाली दल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से इस बिल पर हस्ताक्षर ना करने का आग्रह किया है। इसे वापस सदन भेजने के लिए कहा है।

SAD chief Sukhbir Singh Badal urges President not to give assent to farm bills

शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने राष्ट्रपति से मांग की कि वे कृषि बिलों को मंजूरी न दें, उन्हें संसद में पुनर्विचार के लिए लौटाएं। उन्होंने कहा कि यह बिल किसान, मजदूर, आढ़तिए, मंडी मजदूरों और दलितों के खिलाफ है, जिसके चलते आप उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ है आम सहमति, बहुसंख्यक उत्पीड़न नहीं। लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन, अगर अन्नदाता सड़कों पर भूखे रहने या सोने के लिए मजबूर है।

Recommended Video

    Agriculture Bill 2020 के Rajya Sabha में पास होने से पहले कैसे भिड़े SAD और BJP ? | वनइंडिया हिंदी

    सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि, विधेयक का पारित होना देश के लाखों लोगों के लिए और लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। कृपया सरकार ओर से हस्तक्षेप करें। अन्यथा वे हमें कभी माफ नहीं करेंगे। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने हाल ही में ट्विटर पर लिखा कि "ये अध्यादेश क़रीब 20 लाख किसानों के लिए तो एक झटका है ही, साथ ही मुख्य तौर पर शहरी हिन्दू कमीशन एजेंटों जिनकी संख्या तीस हज़ार बताई जाती है।

    उन्होंने कहा कि, उनके लिए और करीब तीन लाख मंडी मज़दूरों के साथ-साथ करीब 30 लाख भूमिहीन खेत मजदूरों के लिए भी यह बड़ा झटका साबित होगा। बता दें कि, रविवार को हंगामे के बीच कृषक उपज व्‍यापार और वाणिज्‍य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 और कृषक (सशक्‍तिकरण व संरक्षण) क़ीमत आश्‍वासन और कृषि सेवा पर क़रार विधेयक, 2020 पारित किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+