महिला ने सचिन की बेटी को कहा- पापा के पैसे पर कर रही हो ऐश, सारा ने दिया ऐसा तगड़ा जवाब, हो रहा वायरल
मुंबई, 17 अप्रैल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के अमीर खिलाड़ियों में शामिल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सारा तेंदुलकर को एक महिला ने सोशल मीडिया पर कहा कि वो पिता के पैसे बर्बाद कर रही हैं और उनके दम पर ऐश कर रही हैं। इस पर सारा ने जवाब दिया है।

सारा ने की थी पोस्ट
23 साल की सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने कार में बैठकर कॉफी कप की तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ब्लू टोकाई कॉफी जिंदगी बचाती है। इस पर एक महिला यूजर ने सारा को निशाना बनाते हुए लिखा- आप अपने पापा के कमाए पैसे बर्बाद कर रही हैं।

सारा ने दिया ये जवाब
सारा ने महिला के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- मैं तो कहती हूं कि जो पैसे कैफीन पर खर्च हो रहे हों, वो उस पैसे का बेतरीन इस्तेमाल है। इसे पैसे की बर्बादी करना तो बिल्कुल भी नहीं कहेंगे।

सारा का जवाब सोशल यूजर्स को आया पसंद
सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर का ये जवाब उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। इस पर हजारों लोग कमेंट कर सारा का समर्थन कर चुके हैं। वहीं चाय कॉफी के शौकीन लोग भी इस जवाब पर सारा की तारीफ कर रहे हैं। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं।
ये भी पढ़ें - मैगी के लड्डू बनाकर शेयर की तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- ये भी देखना था












Click it and Unblock the Notifications