मैगी के लड्डू बनाकर शेयर की तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल, बोले- ये भी देखना था
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ तस्वीरें सोशल यूजर्स को पसंद आती हैं तो कुछ के लिए ट्रोल भी होना पड़ता है। एक यूजर ने मैगी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस यूजर ने मैगी के लड्डू बनाए हैं। मैगी के लड्डुओं की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल तो हो रही है लेकिन लोग इसकी मजाक ही उड़ा रहे हैं।

मक्खन के साथ बनाए हैं लड्डू
इस यूजर ने मैगी को मीठा बनाते हुए लड्डू तैयार किए हैं। इन मैगी लड्डुओं को गुड़, इलायची और मक्खन के साथ तैयार किया गया और ऊपर से इस पर काजू लगाया गया है। ये तस्वीर फेसबुक, ट्विटर पर खूब वायरल हो रही है। खास बात ये है कि लोगों को मैगी के लड्डू बनाने का आइडिया पसंद नहीं आया है और ये प्रयोग करने वाला यूजर खूब ट्रोल हो रहा है।

लोग बोले- बस यही देखना बाकी रह गया था
ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वो कमाल की हैं। ऐसे-ऐसे मीम इसको लेकर शेयर हो रहे हैं कि कोई भी हंस पड़े। एक यूजर ने लिखा- ये दिन भी देखना बाकी थी। दूसरे यूजर ने लिखा- इसका पता कोई मुझे दे दो तो कोरोना खत्म होते ही इसको ठीक कर दूंगा। एक और यूजर ने लिखा- पहले ही देश की हालत पतली हो चुकी है, अब ये सब भी लोग करेंगे तो बताइए कैसे जीवन कटेगा।

मैगी की तस्वीरें अक्सर ही होती हैं वायरल
खाने-पीने की चीजों में मैगी की तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मैगी को लेकर कई तरह के चुटकुले भी बनते हैं। कुछ समय पहले एक यूजर ने दहही के साख मैगी खाने की फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के लिए भी इस यूजर को काफी ट्रोल किया गया था।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट?












Click it and Unblock the Notifications