भारत-रूस की दोस्ती पर हिंदी में बोले रूसी राजदूत, 'दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं होता'

Russian Culture Festival: भारत और रूस के कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस एलिपोग ने रूसी सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती की बात कही। दिल्ली में आयोजित रसियन कल्चर फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर रूसी राजदूत ने कहा कि दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं होता है। अहम बात यह है कि जिस तरह से रूसी राजदूत ने यह बात हिंदी में कही उसकी वजह से लोगों के बीच यह वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहा है।

russia

रूसी राजदूत ने कहा कि यह फेस्टिवल भारत-रूस के कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर मनाया जा रहा है, जोकि काफी खुशियों से भरा होगा। भारत और रूस के रिश्तो को लेकर रूसी राजदूत ने कहा कि दोस्ती से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है, इस फेस्टिवल का लक्ष्य दोनों देशों के लोगों के बीच के गहरे नाते को बढ़ाना है। आज हम एक ऐसी परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं जोकि भारत और रूस के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक विरासत रही है।

डेनिस ने कहा कि इस वर्ष हम भारत में तीन काफी लोकप्रिय डांस ग्रुप, सॉन्ग ग्रुप को लेकर आए हैं। यह वर्ष भारत-रूस के बीच 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर काफी खास रहने वाला है। दोनों देशों के बीच कितना गहरा और मजबूत रिश्ता है, यह इस फेस्टिवल में नजर आएगा। दोनों देशों के बीच रिश्ते की अहम बुनियाद भरोसा और आपसी हित है। बता दें कि कोरोना के चलते पिछले कुछ सालों से दोनों देशों के बीच होने वाला यह सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था।

रूसी राजदूत ने कहा कि दिल्ली के बाद यह फेस्टिवल कोलकाता जाएगा, इसके बाद मुंबई और फिर 29 नवंबर को वापस फिर से दिल्ली आएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय लोगों को हमारे कलाकारों की प्रस्तुति काफी पसंद आएगी, आने वाले दिनों में आप लोगों को रूस की संस्कृति यहां की रवायत पसंद आएगी। बता दें कि रसियन कल्चर फेस्टिवल 29 नवंबर तक चलेगा। सोमवार को फेस्टिवल की शुरुआत इन्सेंबल लेजगिनका की प्रस्तुति से हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+