Rubina Dilaik ने फूट-फूटकर रोते हुए गुजारे क्वारंटीन के दिन, शेयर किया COVID रिकवरी जर्नी का Video
शिमला, 18 मई। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 की विनर और मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अब कोरोना वायरस से ठीक हो चुकी हैं। कोविड पॉजिटिव होने के बाद अब उन्होंने अपने रिकवरी की जर्नी सोशल मीडिया पर शेयर की है। महामारी से लड़ाई के दौरान रुबीना दिलैक को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिसका जिक्र कर वह वीडियो में अपने आंसू नहीं रोक पातीं। रुबीना फूट-फूटकर रोते हुए कोरोना से अपनी जंग की कहानी फैंस के साथ साझा कर रही हैं।

पति के बिना अकेले लड़ा कोविड से जंग
बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से ही रुबीना दिलैक किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कोरोना वायरस महामारी काल में उन्हें भी कोविड संक्रमण से जूझना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला भी नहीं थे। बता दें कि अभिनव 'खतरों के खिलाड़ी 11' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पहुंचे हुए हैं।

रुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी कोविड जर्नी
कोरोना वायरस से तो रुबीना दिलैक ने अकेले जंग जीत ली लेकिन इस लड़ाई में उन्होंने जिन मुश्किलों का सामना किया उससे रुबीना टूट चुकी हैं। वह इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अपने परिवार के साथ हैं, हाल ही में रुबीना के एक वीडियो ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया। 16.11 मिनट के इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कोरोना पॉजिटिव होने के पहले दिन से लेकर ठीक होने तक की जर्नी को दिखाया है।

काफी कमजोर नजर आ रही हैं रुबीना दिलैक
यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो में रुबीना दिलैक काफी कमजोर नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने परिवार का भी शुक्रिया अदा किया है। वीडियो की शुरुआत में रुबीना को रैपिड एंटीजेन टेस्ट से कोविड टेस्ट करते देखा जा सकता है। टेस्ट का रिजल्ट आने पर उन्हें काफी खुश देखा गया। इस दौरान वह कहती हैं, 'अब एक महीने बाद में प्लाज्मा डोनेट करूंगी।' वीडियो में रुबीना वह कमरा भी दिखाती है जहां उन्होंने खुद को क्वारंटीन किया था।

रुबीना दिलैक 1 मई को पाई गई थीं पॉजिटिव
अपने कोविड जर्नी के बारे में बताते हुए बीच-बीच में रुबीना काफी भावुक भी हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर रुबीना को अपने फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है। कमेंट कर कई लोग उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक 1 मई को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई थीं। अपने इस वीडियो में उन्होंने कोरोना लक्षणों के बारे में भी बताया और यह भी बताया कि कैसे उन्होंने खुद का ध्यान रखा। उन्होंने कहा, 'मैं यहां हूं। अगर आप भी कोविड से गुजर रहे हैं, तो आइए हम साथ लड़ें और एक साथ इससे बाहर आएं।'
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान- जिन परिवारों में कोरोना से मौत हुई, उनको दिए जाएंगे 50 हजार












Click it and Unblock the Notifications